sadharan vakya | saral vakya | साधारण वाक्य की परिभाषा और उदाहरण

sadharan vakya (साधारण वाक्य)

sadharan vakya: आज के इस लेख में हम आपको साधारण या सरल वाक्य के बारे में बताने जा रहे है। रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते है साधारण (सरल) वाक्य, संयुक्त वाक्य और मिश्र वाक्य। इस लेख में खास करके साधारण (सरल) वाक्य के बारे सम्पूर्ण और विस्तृत रूप से जानकारी देने वाले है।


जैसे की साधारण वाक्य किसे कहते है (sadharan/saral vakya kise kahate hain) और साधारण वाक्य के उदाहरण (sadharan/saral vakya ke udaharan).


अगर आप साधारण वाक्य के बारे में सारी जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को जरूर पढ़े और अपनी परीक्षा में अव्वल दर्जा प्राप्त करे।


sadharan vakya

NOTE: वाक्य की सम्पूर्ण और विस्तृत जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।

वाक्य किसे कहते हैं


साधारण वाक्य किसे कहते है (sadharan/saral vakya kise kahate hain)


साधारण वाक्य की परिभाषा: ऐसे वाक्य जिसमे एक ही कर्ता और एक ही क्रिया / कर्म हो उसे सरल या साधारण वाक्य कहते है।

 

या ऐसे वाक्य जिनमे केवल एक ही उद्देश्य और एक ही विधेय हो वो साधारण या सरल वाक्य कहलाते है।
साधारण वाक्य को सरल वाक्य भी कहते है।

 

  • राम बाजार जाता है।
    उपरोक्त वाक्य में एक कर्ता (राम) और एक क्रिया (जाता है ) और एक कर्म (बाजार) है , ऐसे ही वाक्य को साधारण वाक्य कहते है।

 

  • राधा रंगोली डालती है।
    उपरोक्त वाक्य में एक कर्ता (राधा) और एक क्रिया (डालती है ) और एक कर्म (रंगोली) है , ऐसे ही वाक्य को साधारण वाक्य कहते है।

 

साधारण वाक्य के उदाहरण (sadharan/saral vakya ke udaharan)


  • राधा और मोहन पहाडे पढ़ते है।
  • बच्चे दौड़ते है।
  • लड़के बहुत मस्ती करते है।
  • मैं रोज सुबह घूमने जाता हूँ।
  • राजू पेड़ पर चढ़ गया था।
  • सुरेश जाम खाता है।
  • प्रिया नाचती है।
  • तनु मंदिर जाती है।
  • नेहा फूल तोड़ने जा रही है।
  • सत्तू ने बाजार से फल और सब्जी खरीदी।
  • लड़किया मिल कर गाना गा रही है।
  • राज जूते खरीदने के लिए मार्किट गया।
  • राजेश थैला लेकर बाजार गया।



यह भी पढ़े :- 



Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !