mishr vakya | मिश्र वाक्य की परिभाषा और उदाहरण

mishra vakya | मिश्र वाक्य

 

आज के इस लेख में हम आपको मिश्र वाक्य (mishra vakya) के बारे में बताने वाले है। प्रयोग के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते है जिसके एक भेद के बारे में विस्तारपूर्वक इस लेख में बताने वाले है। हिंदी का यह महत्वपूर्ण टॉपिक है इस से जुड़े प्रश्न कई बार परीक्षा में पूछे जाते है।

 

mishr vakya


मिश्र वाक्य कि परिभाषा | mishra vakya ki paribasha

 

परस्पर जुड़े दो या दो से अधिक वाक्य जो अर्थ के लिए स्वतंत्र न होकर परस्पर निर्भर हो, ऐसे वाक्यों को मिश्र वाक्य कहते है।

या दूसरे शब्दों में कहे तो दो परस्पर जुड़े वाक्य अर्थ के लिए एक दूसरे पर निर्भर है। एक के बिना दूसरे का अर्थ ही नहीं निकलता है ऐसे ही वाक्यों को मिश्र वाक्य कहते है।

 

 

मिश्र वाक्य के उदाहरण | mishra vakya ke udaharan

 

  • जो परिश्रम करते है वे सफलता पाते है।
  • श्याम ने कहा वो गुजरात जा रहा है।
  • जो बच्चे पढाई करते है वे परीक्षा में सफलता पाते है।
  • सीता ने कहा की वो बाजार जा रही है।  
  • रूपा ने कहा की वो मनाली जा रही है।
  • जैसी करनी वैसी भरनी।
  • जिसकी लाठी उसकी भैंस।

 

  • रवि ने कहा की वो दिल्ली जा रहा है।

उपरोक्त वाक्य में आप देख सकते है की 'रवि ने कहा' प्रधान उपवाक्य है और 'दिल्ली जा रहा है' एक आश्रित उपवाक्य है। अतः ये वाक्य मिश्र वाक्य का उदाहरण है क्योकि ये मिश्र वाक्य की परिभाषा को संतुष्ट करता है।

 

  • यह वही दुकान है जिसे राम ने बेचा था।

उपरोक्त वाक्य में 'यह वही दुकान है' प्रधान उपवाक्य है और 'जिसे राम ने बेचा था' आश्रित उपवाक्य है। अतः ये वाक्य मिश्र वाक्य का उदाहरण है क्योकि ये मिश्र वाक्य की परिभाषा को संतुष्ट करता है।

 

वाक्य रूपांतरण

मिश्र वाक्य से सरल या साधारण वाक्य में बदलना

 

साधारण  वाक्य - रमा बर्तन खरीदने बाजार गयी।

मिश्र वाक्य -  रमा बाजार गयी क्योकि उसे कपडे खरीदना था।

 

साधारण  वाक्य - आम पक कर निचे गिरने लगे है।

मिश्र वाक्य - जो आम पक गए है वो निचे गिरने लगे है।

 

साधारण वाक्य - राजू फल खरीदने बाजार गया।

मिश्र वाक्य - राजू को फल खरीदने थे इसलिए वो बाजार गया।

 

साधारण  वाक्य - स्वीटी के नया स्कूल बैग लिया।

मिश्र वाक्य - स्वीटी ने जो स्कूल बैग लिया है वो नया है।

 

साधारण  वाक्य - पानी वाले आदमी को आवाज दो।

मिश्र वाक्य - उस आदमी को आवाज दो जिसके पास पानी है।

 

साधारण  वाक्य - प्रिया बहुत बड़े घर में रहती है।

मिश्र वाक्य - प्रिया जिस घर में रहती है वह बहुत बड़ा है।



यह भी पढ़े :-

संयुक्त वाक्य

साधारण वाक्य

वाक्य किसे कहते हैं

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !