dvandva samas | द्वन्द्व समास की परिभाषा, भेद और उदाहरण | Samas in Hindi

dvandva samas (द्वन्द्व समास)

 

dvandva samas: आज के इस लेख में हम आपको समास के एक प्रमुख भेद द्वन्द्व समास के बारे में विस्तृत रूप से बताने जा रहे है।


इस लेख में हम आपको द्वन्द्व समास की परिभाषा (definition of dvandva samas) द्वन्द्व समास के उदाहरण (dvandva samas examples in hindi) और द्वन्द्व समास के भेद या प्रकार (dvandva samas ke prakar ya types). अगर आप इसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को पूरा जरूर पढ़े।


dvandva samas

NOTE: समास की सम्पूर्ण और विस्तृत जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।

 samas ki paribhasha bhed udaharan


द्वन्द्व समास की परिभाषा  (dvandva samas ki paribhasha)

 

द्वन्द्व समास किसे कहते है: इस समास में पूर्व पद और उत्तर पद दोनों ही प्रधान होते है। या जिस समास में दोनों पद प्रधान हो और दोनों ही पद संज्ञा हो उसे द्वन्द्व समास कहते है।

 

जैसे :- अच्छा-बुरा (अच्छा और बुरा ), अपना-पराया (अपना और पराया ) , माता-पिता (माता और पिता ) , पाप-पुण्य (पाप और पुण्य) आदि।

 

इस समास में समुच्चयबोधक अव्यय का लोप कर दिया जाता है।

 

द्वन्द्व समास के उदाहरण (dvandva samas ke udaharan)

 

  • दाल-रोटी - दाल और रोटी
  • जलवायु - जल और वायु
  • माता-पिता - माता और पिता
  • पाप-पुण्य - पाप और पुण्य
  • भाई-बहन - भाई और बहन
  • अन्न-जल - अन्न और जल
  • कृष्णार्जुन - कृष्ण और अर्जुन
  • अपना-पराया - अपना या पराया
  • शीतोष्ण - शीत या उष्ण
  • शस्त्रास्त्र - शस्त्र और अस्त्र
  • धर्माधर्म - धर्म या अधर्म
  • यशापयश - यश या अपयश

 

द्वन्द्व समास के प्रकार (dvandva samas ke bhed)


द्वन्द समास के तीन भेद होते है

  • इतरेतर द्वंद्व समास (Itretar Samas)
  • विकल्प द्वंद्व समास (Vikalp Samas)
  • समाहार द्वंद्व समास (Samahar Samas)

 

इतरेतर द्वंद्व समास (Itretar Samas)

 

शब्द 'इतरेतर द्वंद्व' का शाब्दिक अर्थ होता है अलग-अलग। समास के इस रूप में एक सामासिक पद में प्रयुक्त पद अपनी अलग-अलग प्रधानता प्रकट करते है उसे इतरेतर द्वंद्व समास (Itretar Dvandva Samas) कहते है।

समास विग्रह करते समय दोनों पदों को ' और ' से जोड़ दिया जाता है।

 

इतरेतर द्वंद्व समास के उदाहरण  (Itretar Samas ke udahran)

  • माता-पिता - माता और पिता
  • पाप-पुण्य - पाप और पुण्य
  • सीताराम - सीता और राम
  • भाई-बहन - भाई और बहन
  • देवासुर - देव और असुर
  • लवकुश - लव और कुश
  • दादी-दादा - दादी और दादा

 

 

विकल्प द्वंद्व समास (Vikalp Dvandva Samas)

 

जब किसी समास के सामासिक पद में प्रयुक्त पदों में से किसी एक पद को लिया जाता है या स्वीकार  किया जाता है या करने का विकल्प होता है तो उसे विकल्प द्वंद्व समास (Vikalp  Samas) कहते है।

प्रायः विमोलार्थी शब्दों को विकल्प द्वंद्व समास कहते है। 

 

विकल्प द्वंद्व समास के उदाहरण  (Vikalp Samas ke udahran)

 

  • छोटा–बड़ा - छोटा या बड़ा
  • जीवन-मरण - जीवन या मरण
  • सत्यासत्य - सत्य या असत्य
  • लाभ-हानि - लाभ या हानि
  • धर्माधर्म - धर्म या अधर्म
  • उन्नतावनत - उन्नत या अवनत

 

 

समाहार द्वंद्व समास (Samahar Dvandva Samas)

 

ऐसी समास जिसमें एक ही प्रकार के पद  एक साथ मिलकर एक समूह का रूप ले लेते है उसे समाहार द्वंद्व समास (Samahar Samas) कहते है।

 

समास विग्रह करते समय दोनों पदों के बिच में 'और' शब्द लगा दिया जाता है और अंत में 'का समाहार ' शब्द लिख दिया जाता है।

 

समाहार द्वंद्व समास के उदाहरण (Samahar Samas ke udahran)

 

  • छब्बीस - छः और बीस का समाहार
  • पैंतीस - पांच और तीस का समाहार
  • पंद्रह - पांच और दस का समाहार
  • पच्चीस - पाँच और बीस का समाहार




यह भी पढ़े :- 



Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !