sanyukt vakya | संयुक्त वाक्य की परिभाषा और उदाहरण

sanyukt vakya (संयुक्त वाक्य)

 

sanyukt vakya: आज के इस लेख में हम आपको संयुक्त वाक्य के बारे में बताने जा रहे है। रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते है - साधारण वाक्य, संयुक्त वाक्य और मिश्र वाक्य।


इस लेख में हम खास करके संयुक्त वाक्य की सम्पूर्ण और विस्तृत जानकारी देने वाले है।


जैसे संयुक्त वाक्य की परिभाषा (sanyukt vakya ki paribhasha) क्या होती है और संयुक्त वाक्य के कुछ उदाहरण (sanyukt vakya ke udaharan) जिनकी सहायता से आप इसे बहुत अच्छी तरह से समझ सकते है।


sanyukt vakya


NOTE: वाक्य की सम्पूर्ण और विस्तृत जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।

वाक्य किसे कहते हैं

 

sanyukt vakya in hindi (संयुक्य वाक्य इन हिंदी)

 

sanyukt vakya ki paribhasha: एकाधिक कर्ता, क्रिया, कर्म वाला वह बड़ा वाक्य जो समुच्चयबोधक अव्ययों से जुड़ा रहता है संयुक्त वाक्य कहलाता है।

 

या सरल भाषा में कहे तो ऐसे वाक्य जिसमे दो या दो से अधिक उपवाक्य हो और सभी वाक्य अपने आप में प्रधान हो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।

 

संयुक्त वाक्य में प्रयुक्त होने वाले सभी उपवाक्य स्वतंत्र होने अगर किसी एक वाक्य को हटा भी दिया जाये तो उससे वाक्य का अर्थ नहीं बदलता है।

 

संयुक्त वाक्य में प्रयोग या प्रयुक्त होने वाले सभी वाक्यों को संयोजक शब्दों और, पर, एवं, इसलिए, तथा, या, अतः, फिर भी, तो,अथवा, नहीं तो, परन्तु, किन्तु, लेकिन, आदि के द्वारा जुड़े हुए होते है।


और यह आवश्यक नहीं होता है की संयुक्त वाक्य में संयोजक शब्द का प्रयोग किया ही जाये कई वाक्य ऐसे रहते है जिनमे इन शब्दों का प्रयोग नहीं किया जाता है। 

 

  • प्रेम खेल रहा है, सोहन गृह कार्य कर रहा है लेकिन श्याम टीवी देख रहा है।

 

उपरोक्त वाक्य में आप देख सकते है की तीन साधारण वाक्य है और वो पूर्ण रूप से स्वतंत्र है। प्रत्येक वाक्य में आप देख सकते है की उनकी अपना कर्ता, और क्रिया है।

अगर इसमें से एक भी वाक्य को हटा दिया जाये तो अन्य दूसरे वाक्य पर किसी प्रकार का कोई असर नहीं पड़ेगा।

संयुक्त वाक्य की परिभाषा के अनुसार संयुक्त वाक्य का प्रत्येक उपवाक्य एक स्वतंत्र वाक्य होता है।

अतः ऊपर दिया गया वाक्य संयुक्त वाक्य का एक उदाहरण है।

 

संयुक्त वाक्य के उदाहरण (sanyukt vakya ke udaharan)

 

  • सीता स्कूल से घर आयी और सो गयी।
  • प्रेम जयपुर से आ गया और मित्र के मिल गया।
  • राम और श्याम खेल के मैदान में खेल रहे थे।
  • श्यामू मेहनती है परन्तु समय का पाबंद नहीं है।
  • मैं सुबह उठ कर पढता हूँ और शाम में खेलता हूँ।
  • प्रिया बीमार थी इसलिए स्कूल नहीं आयी।
  • रमेश में बहुत मेहनत की परन्तु परीक्षा में पास नहीं हो पाया।
  • राजू को चोट लगी और वो बहुत जोर जोर से रोने लगा।

 

  • प्रेम आगे बढ़ गया और रमेश पीछे रह गया।

उपरोक्त वाक्य में दो साधारण वाक्य है और दोनों वाक्य संयोजक शब्द 'और' से जुड़े हुए है।

संयुक्त वाक्य की परिभाषा के अनुसार संयुक्त वाक्य का प्रत्येक उपवाक्य एक स्वतंत्र वाक्य होता है।

अगर हम उपरोक्त वाक्य में से एक वाक्य को हटा भी देते है तो दूसरे के अर्थ पर किसी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। 

अतः ऊपर दिया गया वाक्य संयुक्त वाक्य का एक उदाहरण है।

 

  • पूर्वा पढ़ाई करती है परंतु उसे कुछ समझ नहीं आता है।

उपरोक्त वाक्य में दो साधारण वाक्य है जो की संयोजक शब्द परन्तु से जुड़े हुए है।

अतः संयुक्त वाक्य की परिभाषा से स्पष्ट है की उपरोक्त वाक्य एक संयुक्त वाक्य का उदाहरण है।




यह भी पढ़े :-  

वाक्य के अंग

मिश्र वाक्य

साधारण वाक्य


Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !