samanya kriya | सामान्य क्रिया की परिभाषा और उदाहरण

samanya kriya | सामान्य क्रिया की परिभाषा और उदाहरण

 

samanya kriya : आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे की सामान्य क्रिया किसे कहते है। इस तरह के प्रश्न अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओ में भी पूछे जाते है।

अगर आप हिंदी भाषा के इस टॉपिक पर अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अवश्य पूरा पढ़े।

 

samanya kriya

सामान्य क्रिया किसे कहते है | samanya kriya kise kehte hai

 

रचना की दृष्टि से ऐसे वाक्य जिनमे क्रिया का एक ही पद प्रयुक्त हुआ हो तो उसे सामान्य क्रिया कहते है।

ऐसे वाक्य जिनमे केवल एक ही कार्य हो रहा हो और वाक्य में एक ही क्रिया पद का प्रयोग किया जा रहा हो तो उस क्रिया को सामान्य क्रिया कहते है।

 

सामान्य के उदाहरण | samanya kriya ke udahran 

 

  • प्रेम आया।
  • वह नाचता है।
  • माताजी ने पत्र लिखा।
  • हम कूदते है।
  • सब खेलते है।
  • रवि नहा रहा है।
  • बैल दौड़ते है।
  • सुरेश पुस्तक पढता है।

 

  • राजू नहायेगा।

इस वाक्य में आप देख सकते है की नहाने का कार्य किया जायेगा, और जिस वाक्य में एक ही कार्य होने वाला रहता है उस वाक्य में क्रिया पद भी एक ही होता है।

अतः यह वाक्य सामान्य क्रिया का उदाहरण है।

 

  • राम आम खाता है।

उपरोक्त वाक्य में आप देख सकते है की केवल खाने का कार्य किया जायेगा , और जब एक ही कार्य होता है तब क्रियापद भी एक ही प्रयुक्त होता है।

अतः यह वाक्य सामान्य क्रिया का उदाहरण है।

 

  • कविता खाना बनाएगी।

उपरोक्त वाक्य में आप देख सकते है की कविता के द्वारा केवल एक खाना बनाने का कार्य किया जायेगा अर्थात एक ही क्रिया पद का प्रयोग होगा।

अतः यह वाक्य सामान्य क्रिया का उदाहरण है।

 

  • रमेश घर गया।

अब इस वाक्य में आप देख सकते है की रमेश के द्वारा केवल एक कार्य हो रहा है घर जाने का अर्थात वाक्य के क्रियापद भी एक ही प्रयुक्त होगा।

अतः यह वाक्य सामान्य क्रिया का उदाहरण है।

 

  • शंकर ने नाटक लिखा।

अब इस वाक्य में आप देख सकते है की शंकर के द्वारा लिखने का कार्य हो रहा है जिसका अर्थ यह है की वाक्य में क्रिया पद भी एक ही प्रयुक्त होगा।

अतः यह वाक्य सामान्य क्रिया का उदाहरण है।


यह भी पढ़े :-

क्रिया (व्याकरण)

सकर्मक क्रिया

प्रेरणार्थक क्रिया

संयुक्त क्रिया


Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !