dvigu samas | द्विगु समास किसे कहते है : परिभाषा और उदाहरण

dvigu samas (द्विगु समास)

 

dvigu samas: आज के इस लेख में हम आपको द्विगु समास के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान करने वाले है।  समास के मुख्य छः भेदो में से एक द्विगु समास है।


इस लेख में हम आपको द्विगु समास की परिभाषा (definition of dvigu samas in hindi) और द्विगु समास के उदाहरण (dvigu samas ke udaharan) के बारे में बताने वाले है।


dvigu samas


NOTE: समास की सम्पूर्ण और विस्तृत जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।

समास की परिभाषा भेद और उदाहरण



द्विगु समास किसे कहते है  (dvigu samas kise kehte hai)

 

द्विगु समास की परिभाषा: इस समास का पहला पद संख्यावाचक विशेषण होता है और दूसरा पद संज्ञा या किसी समूह का बोध कराता है। द्विगु समास का समास विग्रह करते समय दोनों पदों को लिखने के बाद में 'का समूह या का समाहार' लिखते है।


dvigu samas ke udaharan (द्विगु समास के उदाहरण)

 

  • पंचतंत्र - पांच तंत्रों का समाहार
  • पंचामृत - पाँच अमृतों का समाहार
  • सप्ताह - सात दिनों का समूह
  • दोपहर - दो पहरों का समाहार
  • चौमासा - चार मासों का समूह
  • चतुर्मुख - चार मुखों का समूह
  • पंचतत्व - पाँच तत्वों का समूह
  • त्रिवेणी - तीन वेणियों का समाहार
  • सतसई - सात सौ का समाहार
  • शतक - सौ का समाहार
  • नवरात्र - नौ रात्रियों का समाहार
  • नवनिधि - नौ निधियों का समाहार
  • चारपाई - चार पैरों का समाहार
  • त्रिभुवन - तीन भुवनों का समूह

 

उपरोक्त सभी उदाहरणों में आप देख सकते है की पहला पद संख्या का बोध करा रहा है या संखयवाचक विशेषण है और शेष पद किसी समूह का बोध करा रहा है। अतः ये सभी उदाहरण द्विगु समास के उदाहरण है।

 

द्विगु समास के कुछ अन्य उदाहरण  (dvigu samas examples in hindi)

 

  • त्रिफला - तीन फलों का समूह
  • पंचमूली - पाँच मूलों का समूह
  • सप्ताह - सात दिनों का समूह
  • तिरंगा - तीन रंगों का समूह
  • चौराहा - चार राहों का समूह
  • दोराहा - दो राहों का समाहार

 

इन सभी उदाहरणों में भी आप देख सकते है की पहला पद संख्या का बोध करा रहा है या संखयवाचक विशेषण है और शेष पद किसी समूह का बोध करा रहा है। अतः ये सभी उदाहरण द्विगु समास के उदाहरण है। 



यह भी पढ़े :- 

समास के भेद

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !