vakyansh ke liye ek shabd in hindi | वाक्यांश के लिए एक शब्द

vakyansh ke liye ek shabd (वाक्यांश के लिए एक शब्द )

vakyansh ke liye ek shabd: आज के इस लेख में हम आपको वाक्यांश के लिए एक शब्द के बारे में बताने वाले है।  ये क्या होते है और अर्थ क्या होता है।


इस तरह से प्रश्न भी अक्सर परीक्षा में पूछे जाते है। वाक्यांशों के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े।


प्रतियोगी परीक्षाओ में भी अक्सर वाक्यांश के लिए एक शब्द वाले सवाल पूछे जाते है।


vakyansh



वाक्यांश की परिभाषा

वाक्यांश के स्थान पर एक शब्द से या कम से कम शब्दों में अपनी बात या विचारो को कम से कम शब्दों में प्रकट करना वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है। वाक्यांश का अर्थ वाक्य का अंश होता है।

अनेक शब्दों के लिए एक शब्द को प्रयुक्त करना या इस्तेमाल वाक्यांश के लिए एक शब्द कहलाता है।

 

वाक्यांश के उदाहरण

घर का घर

सच बोलना

दूर से आया हुआ

काम करना

सवेरे जल्दी उठना

नदी के किनारे

 

Vakyansh ke liye ek shabd के उदाहरण

 

जो दिखाई ना देता हो  –   अदृश्य

जो बात ना सुनी गई हो  – अनसुनी

जो पढ़ा ना जा सके  –  अपठनीय

दोपहर के बाद का समय  –  अपराहन्

जो मापा ना जा सके  – अपरिमेय

जिसकी पहले से कोई ऐसा ना हो  –  अप्रत्याशित

आत्मा और ईश्वर से संबंध रखने वाला  –  आध्यात्मिक

जो किसी वंश में बराबर चलता आया हो  – अनुवांशिक

आभार मानने वाला  – आभारी

जो आलोचना के योग्य हो  –  आलोच्य

इतिहास का जानकार  –  इतिहासज्ञ

जिस से बढ़कर ऊंचा ना हो  –  उच्चतम

जो भूमि उपजाऊ हो  – उर्वरा

सूर्योदय से पहले का समय  –  उषाकाल

ऊपर की ओर जाने वाला  –   ऊर्ध्वगामी

जो अपनी इच्छा पर निर्भर हो  –  आत्मनिर्भर

जो नियम के अनुसार नहीं हो – अनियमित

जिसका विरोध नहीं हुआ हो – अनिरुद्ध

 

वाक्यांश के लिए एक शब्द के उदाहरण

 

जो नियंत्रण में नहीं हो – अनियंत्रित

पलक को झपकाए बिना – अनिमेष

जो दोहराया गया नहीं हो – अनावृत्त

जो अनुग्रह से युक्त हो – अनुगृहीत

जिसका उत्तर नहीं दिया गया हो – अनुत्तरित

पीछे-पीछे चलने वाला – अनुगामी

न जोता गया खेत — अप्रहत

जो बिन माँगे मिल जाए — अयाचित

जो कम बोलता हो — अल्पभाषी / मितभाषी

आदेश की अवहेलना — अवज्ञा

जो व्यक्ति विदेश मे रहता हो — अप्रवासी

जो सहनशील न हो — असहिष्णु

जिसका कभी अन्त न हो — अनन्त

जिसे स्पर्श करना वर्जित हो — अस्पृश्य

जिसका विश्वास न किया जा सके — अविश्वस्त




यह भी पढ़े :- 

लोकोक्तियां

मुहावरा

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !