lokoktiyan in hindi | लोकोक्तियां हिंदी में वाक्य प्रयोग के साथ

lokoktiyan in hindi (लोकोक्तियां हिंदी में)

 

lokoktiyan in hindi: आज के लेख में हम आपको लोकोक्तियाँ (lokoktiyan in hindi) के बारे में बताने जा रहे है। लोकोक्तियाँ क्या होती है इनका प्रयोग और कुछ उदाहरण भी बताएंगे जिससे आप अच्छे से समझ पाएंगे। और मुहावरे और लोकोक्तियाँ में एक छोटा सा अंतर भी बताएंगे। तो बिना आपके ज्यादा समय जाया करते हुए चलते है हमारे आज के टॉपिक पर।


lokoktiyan


लोकोक्ति किसे कहते है (परिभाषा) ( lokoktiyan kise kehte hai )

 

लोक + उक्ति = लोकोक्ति, लोगो द्वारा कहा गया कथन है। लोकोक्तियाँ प्रायः निति, व्यंग्य, चेतावनी, उपालम्भ आदि से सम्बंधित होती है।

अपनी बात की पुष्टि के लिए लोग लोकोक्ति का प्रयोग करते है।  कभी-कभी बिना असली बात कहे हुए भी लोग लोकोक्ति बोल देते है और वास्तविक अर्थ प्रसंग से समझ लिया जाता है।

लोकोक्तियाँ मुहावरे की अपेक्षा विस्तृत होती है।  ये क्रियार्थक नहीं होती। ये आविष्कारी होती है,  लिंग, वचन के अनुसार नहीं है।

 

मुहावरे और लोकोक्ति में अंतर

 

मुहावरे और लोकोक्ति भाषा के प्राण होते है। इनमे अंतर कुछ इस प्रकार से है :-

 

  • मुहावरा एक वाक्यांश होता है और लोकोक्ति एक सम्पूर्ण वाक्य होता है।
  • मुहावरे का वाक्य में प्रयोग किया जाता है और लोकोक्ति का वाक्य साथ प्रयोग किया जाता है।
  • मुहावरे का प्रयोग वार्तालाप में होता है और लोकोक्ति का प्रयोग उदाहरण के रूप में होता है। 

 


लोकोक्तियाँ, उनके अर्थ और वाक्य प्रयोग कुछ इस प्रकार है :-

 

अपना हाथ जग्गन्नाथ

अर्थ : होने हाथ से किया गया काम सबसे अच्छा होता है।

वाक्य : माँ ने कहा इससे अच्छे आपके कपडे मैं नहीं धो सकती। बेहतर हो आप स्वयं   साफ़ करें। सुना है न - अपना हाथ जग्गन्नाथ।

 


अपने मरे सरग दिखता है

अर्थ : स्वयं कार्य करने से ही काम बनता है।

वाक्य : सेठजी ने नौकर को जरुरी काम से बाजार भेजा परन्तु दो बार जाने के बाद भी वह उस काम को नहीं कर पाया। इस पर सेठजी ने कहा - अपने मरे ही सरग दिखता है।

 


अपने लड़के को काना कौन कहता है

अर्थ : अपनी वस्तु सभी को सुन्दर लगती है।

वाक्य : रोहित अपनी हर चीज की बहुत तारीफ करता है परन्तु दुसरो की चीजों में नुक्स निकलता है। सच ही कहा गया है - अपने लड़के को काना कौन कहता है।

 


अपना दाम खोटा तो परखैया क्या करे

अर्थ : जब स्वयं में दोष हो तो दूसरे भी बुरा ही कहेंगे।

वाक्य : रीना का छोटा बीटा बहुत ही उद्दण्ड है, जब पडोसी से उसका झगड़ा हुआ तो रीना बोली - अपना दाम खोटा तो परखैया क्या करे।

 


अपनी करनी पार उतरनी

अर्थ : अपने ही परिश्रम से सफलता मिलती है।

वाक्य : नरेश नक़ल की उम्मीद में रह कर परीक्षा में फेल हो गया तो उसकी माँ ने उसे समझाते हुए कहा - अपनी करनी पार उतरनी।

 


अपनी ढपली अपना राग

अर्थ : अपनी ही बातो को महत्ता देना।

वाक्य : आजकल तो सभी लोग अपनी-अपनी ढपली, अपनी-अपनी राग अलापते है।

 


अपने ही शालिग्राम डिब्बे में नहीं समाते

अर्थ : जो अपना ही काम पूरी तरह नहीं कर पाता, वह दुसरो की क्या मदद करेगा।

वाक्य : नंदू बड़ा ही कामचोर है, एक बार जब वह पडोसी की मदद के लिए गया तो पडोसी ने कहा - रहने दो , तुम्हारे अपने ही शालिग्राम डिब्बे में नहीं समाते।

 


अँधा पीसे कुत्ता खाये

अर्थ : नासमझ के कामो का लाभ चतुर उठाये।

वाक्य : महेश बहुत ही नासमझ है, हर कोई उसे बेवक़ूफ़ बनाकर अपना काम निकाल लेता है, उसका तो वही हिसाब है -  अँधा पीसे कुत्ता खाये।

 


अतिसय रगर करे जो कोई, अनल प्रकट चन्दन ते होइ

अर्थ : अधिक परिश्रम से कठिन काम भी सिद्ध होते है या अधिक छेड़ने से शांत पुरुष भी गरम हो जाता है।

वाक्य : विकास ने रात दिन मेहनत करके आई. ए. एस. की परीक्षा पास की तो उसकी दादी ने कहा -  अतिसय रगर करे जो कोई, अनल प्रकट चन्दन ते होइ।

 


अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत

अर्थ : हानि होने से पहले रक्षा का प्रबंध करना चाहिए।

वाक्य : सेठ करोड़ीमल ने कंजूसी के कारण अपने जर्जर हुए मकान की मरम्मत नहीं कराई।  जब बरसात में उनका माकन गिर पड़ा तो उनकी पत्नी ने कहा - अब पछताए होत क्या, जब चिड़िया चुग गई खेत।

 


अँधा क्या चाहे दो आंख

अर्थ : मनचाही वस्तु देने वाले से और कुछ नहीं चाहिए

वाक्य : रामकिशन के जब बिखारी को भोजन और कपडा दिया तो वह खुश हो गया। भई, अँधा क्या चाहे दो आंख।

 


अकल बड़ी की भैंस

अर्थ : उम्र में बड्डपन से बुद्धि की श्रेष्ठता अधिक अच्छी है।

वाक्य : घंटो से साइकिल ठीक करने में जुटे रमेश के पद्रह वर्षीय भतीजे ने पलक झपकते ही साइकिल की खराबी दूर कर दी। किसी ने ठीक ही कहा है - अकल बड़ी की भैंस।

 


आये थे हरिभजन को ओटन लगे कपास

अर्थ : ऊँचे उद्देश्य की तैयारी करके साधारण काम में जुट जाना।

वाक्य : सुरेश गांव छोड़कर सहर में डॉक्टर बनने के सपने लेकर आया था परन्तु बमुश्किल उसे छोटी सी नौकरी मिल सकी। किसी ने ठीक ही कहा है -  आये थे हरिभजन को ओटन लगे कपास।

 


आम के आम गुठलियों के दाम

अर्थ : किसी वस्तु का दोहरा लाभ होना

वाक्य : ट्राली वाले मलबा उठाने तथा मलबा डालने, दोनों के पैसे लेते है। उनके तो आम के आम गुठलियों के दाम है।

 


आंख का अँधा गाँठ का पूरा

अर्थ : नासमझ धनी पुरुष जो ठगी में पढ़कर हानि उठाता है।

वाक्य : जीवन में परिणाम जानते हुए भी रेल में बेटिकट यात्रा की और पकड़ा गया। इसे कहते है आंख का अँधा गाँठ का पूरा।

 


आंख का अन्धा नाम नयनसुख

अर्थ : नाम के विपरीत गुण होना

वाक्य : ताले ठीक करने वाले से ताले की चाबी भी न बन सकी तब ऐसा लगा मानो आंख के अंधे नाम नयनसुख वाली कहावत चरितार्थ हो रही हो।

 


आधी रात खाँसी आए, श्याम से मुँह फैलाये

अर्थ : काम के समय आने से बहुत पहले ही चिंता करने लगना।

वाक्य : मुनिया की शादी में अभी पुरे छः माह पड़े है परन्तु रामलाल के अभी से पुरे घर में हाय - तौबा मचा राखी है।  ऐसा लगता है आधी रात खाँसी आए, श्याम से मुँह फैलाये।

 


आधा तेल आधा पानी

अर्थ : ऐसी मिलावट जो अनुपयोगी हो।

वाक्य : दुकानदार ने अधिक मुनाफा कमाने की जुगत में देसी घी में डालडा घी मिलाकर बेचना चाहा परन्तु सफल न हो सका। इसे कहते है - आधा तेल आधा पानी।

 


इधर कुआँ उधर खाई

अर्थ : दुविधा की स्तिथि या दोनों तरफ से हानि की सम्भावना।

वाक्य : चोटिल सचिन को फाइनल मैच में खिलाये अथवा नहीं, पूरी टीम यह सोचती रही क्योकि सभी खिलाडी जानते थे की इधर कुआँ उधर खाई।

 


ईश्वर देता है तो छप्पर फाड़ के 

अर्थ : अकस्मात अत्यधिक लाभ हो जाना।

वाक्य : बेचने वाली की लॉटरी क्या लगी उसकी तो किस्मत ही बदल गई। किसी ने ठीक ही कहा है ईश्वर देता है तो छप्पर फाड़ के।

 


बंद आँखों से देखना

अर्थ : मन ही मन अनुभव करना

वाक्य : सूरदासजी ने अपनी बंद आँखों से देख कृष्ण भगवान की बाल लीलाओँ का बड़ा सुन्दर चित्रण किया है।

 


हिम्म्मत न हारना

अर्थ : साहस न खोना

वाक्य : धैर्यवान लोग मुसीबत में हिम्मत नहीं हारते है।

 


मिट्टी में मिलना

अर्थ : नष्ट होना

वाक्य : अंत में रावण की लंका मिट्टी में मिल गयी।

 


नाक में दम होना

अर्थ : परेशान होना

वाक्य : बच्चो की शरारतों ने माँ की नाक में दम कर दिया है।

 


भाँप जाना

अर्थ : समझ जाना

वाक्य : सरपंच भाँप गए की असली चोर कौन था।

 


कलेजा धड़कना

अर्थ : घबराहट होना

वाक्य : शेर को सामने देखकर शिकारी का कलेजा जोरो से धड़कने लगा।

 


चिंता की छाया

अर्थ : चिंता होना , परेशान होना

वाक्य : मिल बंद होने का सुनकर सभी कर्मचारियों के मुख पर चिंता की छाया दिखाई देने लगी।

 


किस मुँह से कहना

अर्थ : किन शब्दों में

वाक्य : आभार से रामु श्यामू से बोला की वह किस मुँह से उसको ध्यानवाद दे।

 


साक्षात रणचण्डी सी

अर्थ : दुर्गा रूपिणी

वाक्य : रानी दुर्गावती रण में साक्षात रणचण्डी सी लग रही थी।

 


मंत्र - मुग्ध से

अर्थ : सब कुछ भूलकर

वाक्य : सब मंत्र - मुग्ध से संगीत का आनंद ले रहे थे।

 


लोहा होना

अर्थ : सामना करना

वाक्य : रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजो से जमकर लोहा लिया।

 


50 lokoktiyan in hindi  (lokoktiyan in hindi )

 

गोद सुनी करना

अर्थ : संतान शोक होना

वाक्य : आतंकवादियों ने न जाने कितनी माताओं की गोद सुनी कर दी।

 


माँग का सिंदूर पोछना

अर्थ : मार डालना

वाक्य : आतंकवादियों ने न जाने कितनी सुहागिनों की माँग का सिंदूर पोछ दिया।

 


दुनिया से कूच कर जाना

अर्थ : मर जाना

वाक्य : लम्बी बीमारी के पश्चात बूढ़े बाबा दुनिया से कूच कर गए।

 


जीवन से हाथ धोना

अर्थ : मर जाना

वाक्य : स्वंत्रता संग्राम में अनेक क्रांतिकारियों को अपने जीवन से हाथ धोना पड़ा।

 


आँखों के आगे अँधेरा छा जाना

अर्थ : कुछ दिखाई न देना

वाक्य : अत्यधिक कमजोर होने से चलते ही उसकी आँखों के आगे अँधेरा छा गया।

 


दिल हल्का करना

अर्थ : दुःख काम करना

वाक्य : राम ने श्याम को अपना दुःख सुनाकर दिल हल्का करने का प्रयत्न किया।

 


अकल ठिकाने लगाना

अर्थ : समझ में आना

वाक्य : पुलिस की लाठी खाते ही अच्छे - अच्छों की अकाल ठिकाने आ जाती है।

 


दस्तक देना

अर्थ : आहट करना

वाक्य : परेशानिया रोशनसिंह की विधवा के दरवाजे पर दस्तक दे रही थी। 



धावा बोलना

अर्थ : आक्रमण करना

वाक्य : पद्मा ने स्त्री सेना लेकर मगध सेना पर धावा बोल दिया।

 


घर करना

अर्थ : जम जाना

वाक्य : बाबा भारती की बात डाकू खड़गसिंह के दिल में घर कर गई।

 


जीवन बनाना

अर्थ : जीवन में उन्नति करना

वाक्य : कठिन श्रम से प्रत्येक व्यक्ति अपना जीवन बना सकता है।

 


पीठ ठोकना

अर्थ : शाबाशी देना

वाक्य : दौड़ में प्रथम आने पर सबसे मोहन की पीठ ठोकी।

 


पेट घटना

अर्थ : पेट कम होना

वाक्य : कसरतों के द्वारा बढ़ते पेट को घटाया जा सकता है।

 


छाती चौड़ी होना

अर्थ : प्रसन्न होना

वाक्य : उत्तरिण होने पर समाचार सुनकर राम की छाती चौड़ी हो गयी।

 


कथनी करनी एक होना

अर्थ : सिद्धांत और व्यवहार में अंतर न होना

वाक्य : जिसकी कथनी व करनी एक होती है वे यशस्वी होते है।

 


कलेजे पर साँप लौटना

अर्थ : ईर्ष्या करना

वाक्य : सुल्तान को देखकर खड़गसिंह के कलेजे पर साँप लौट गया।

 


मुँह मोड़ना

अर्थ : असहयोग

वाक्य : विपत्ति में सभी मित्र मुँह मोड़ लेते है।

 


मन मोह लेना

अर्थ : मन को आकर्षित करना

वाक्य : वर्षा ऋतू में माण्डव का सौंदर्य मन मोह लेता है।   

 


रंग जमाना

अर्थ : प्रभाव डालना

वाक्य : श्याम ने देशभक्ति गीत गाकर बालसभा में अपना रंग जमा लिया।

 

गदगद होना

अर्थ : प्रसन्न होना

वाक्य : बच्चो का अपने प्रति असीम प्रेम, आदर पाकर मास्टरजी गदगद हो गए।

 


हाथ पर हाथ धरे बैठे रहना 

अर्थ :  कामकाज न करना

वाक्य : यो हाथ पर हाथ धरे बैठे रहने से जीवन बसर नहीं होगा।

 


भूत पीछे पड़ना

अर्थ : डर बैठना

वाक्य : उसके पीछे पिताजी की डांट का भूत पड़ा ही रहता है।

 


पांचो उंगलिया घी में होना

अर्थ : लाभ ही लाभ होना

वाक्य : अनुसूचित जाती के लोगो के लिए अनेक रियायतों के कारण उनकी पांचो उंगलिया घी में रहती है।

 


लड़ाई मोल होना

अर्थ : झगड़ा करना

वाक्य : सोहन की आदत कुतर्क करना और जबरन लड़ाई मोल लेना है।

 


रोटियों के लाले पड़ना

अर्थ : भुखे मरना

वाक्य : मिल बन्द होने से मजदूर परिवारों को तो रोटियों के लाले पड़ गए।

 

 

प्राणों की बाजी लगाना

अर्थ : जान की परवाह न करना ।

वाक्य : झांसी की रानी लक्ष्मीबाई ने देश को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों की बाजी लगा दी।

 

 

प्राण फूंकना

अर्थ : जान डाल देना।

वाक्य : तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आजादी दूंगा। सुभाषचन्द्र बोस के इस नारे ने जन-जन में प्राण फूंक दिए थे।

 

 

दिल को छूना

अर्थ : मन को प्रभावित करना।

वाक्य : हामिद के त्याग ने दादी अमीना के दिल को छू लिया था।

 

 

खाल मोटी होना

अर्थ : बेशर्म होना ।

वाक्य : मोटी खाल के लोगों को किसी के कहे-सुने की परवाह नहीं होती।

 

 

फूले नहीं समाना

अर्थ : अत्यधिक प्रसन्न होना।

वाक्य : प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होने के कारण कमला फूली नहीं समा रही थी।

 

हिंदी की कुछ प्रमुख लोकोक्तियाँ और उनका वाक्य में प्रयोग  (lokoktiyan in hindi)

 

हृदय मिलाना

अर्थ : एक होना ।

वाक्य : वीरसिंह के बलिदान ने मेवाड़ और बूंदी के हृदय मिलाने का द्वार खोल दिया।

 

 

तीर मारना

अर्थ : अनूठा कार्य करना ।

वाक्य : सुविधाविहीन राम ने कक्षा में सर्वप्रथम स्थान लाकर सचमुच में तीर मारा है।

 

 

फुर्ती से दौड़ना

अर्थ : जल्दी भागना ।

वाक्य : क्रिकेट में बल्लेबाज को फुर्ती से दौड़कर रन बनाने पड़ते हैं। 

 

बात आई गई होना

अर्थ : पुरानी बात भूलना।

वाक्य : जुम्मन और अलगू के अनबन की बात आई-गई हो गई थी।

 

 

सतर्क रहना

अर्थ : सजग होना ।

वाक्य : सीमा पर तैनात सैनिक सदैव सतर्क रहते हैं।

 

 

हाथ पाँव फूलना

अर्थ : घबराना ।

वाक्य : दादाजी के गुस्से के मारे सबके हाथ-पाँव फूलने लगते हैं।

 

 

आँखे खोलना

अर्थ : सही स्थिति बताना ।

वाक्य : अर्द्धवार्षिक परीक्षा परिणामों ने सभी अनुत्तीर्ण बच्चों की आँखें खोल दीं।

 

 

आँख का तारा

अर्थ : अत्यधिक प्यारा ।

वाक्य : श्रवणकुमार अपने माता-पिता की आँखों का तारा था।

 

 

बाल बाँका न होना

अर्थ : कोई नुकसान न होना।

वाक्य : जीप दुर्घटना में भगवान की कृपा से किसी का बाल भी बाँका न हुआ।

 

 

राहत की सांस लेना

अर्थ : शान्ति अनुभव करना ।

वाक्य : परीक्षा समाप्त होते ही बच्चे राहत की साँस लेते हैं।

 

 

सिर पर खड़े रहना

अर्थ : पीछे पड़ना ।

वाक्य : दर्जी के सिर पर खड़े रहे तब कही कपड़े सिल पाए।

 

 

मुँह में पानी आना

अर्थ : खाने को ललचाना ।

वाक्य : गरम-गरम कचौरियाँ देख मेरे मुँह में पानी भर आया।

 

 

नजर आना

अर्थ : स्पष्ट दिखाई पड़ना।

वाक्य : अध्ययनशील छात्रों को सफलता साफ नजर आती है।

 

 

समय का फेर

अर्थ : समय का परिवर्तन होना ।

वाक्य : समय के फेर के कारण ही व्यक्ति राजा से रंक बन जाता है।

 

 

चौकड़ी भरना

अर्थ : तेज दोड़ना, हर्ष से भर जाना।

वाक्य : बालक को सामने देखकर माता का मन चौकड़ी भरने लगता है।

 

 

पाँव टिक पाना

अर्थ : स्थिर होना, सुव्यवस्थित स्थिति में आना ।

वाक्य : उसके पाँव घर में बड़ी मुश्किल से टिकते हैं।

 

 

आड़े समय काम आना

अर्थ : मुसीबत में काम आना ।

वाक्य : आड़े समय काम आए वही सच्चा मित्र है।

 

 

बाल-बाल बचना

अर्थ : हानि से सुरक्षित निकल आना ।

वाक्य : बस दुर्घटना में ईश-कृपा से सभी यात्री बाल-बाल बच गए।

 

 

 

बात फूटना

अर्थ : बात फैलना।

वाक्य : क्रांतिकारियों के मुख से कोई बात नहीं फूटती थी।

 

 

काठ का उल्लू

अर्थ : निरा मूर्ख ।

वाक्य : काठ के उल्लू लोग भी पेट पालना जानते हैं।

 


आँखों के बल पड़ना

अर्थ : घमंडी का सिर नीचे होना।

वाक्य : घमंडी लोग अंत में आँखों के बल आ पड़ते हैं।

 

निबाह न होना

अर्थ : निर्वाह न होना, सामंजस्य न होना ।

वाक्य : रामू ने कहा कि अब सुभागी के साथ निबाह न होगा।

 

 

दांतों तले उंगली दबाना

अर्थ : दांतो तले अंगुली दबाना, आश्चर्यचकित होना ।

वाक्य : सुभागी का कार्य, व्यवहार और त्याग देखकर लोग दाँतों तले उँगली दबाते थे।

 

 

पेट पालना

अर्थ : पेट भरना ।

वाक्य : गरीब आदमी को पेट पालने के लिए क्या नहीं करना पड़ता।

 

 

गले का हार बनना

अर्थ : प्रिय होना ।

वाक्य : स्वार्थ पूर्ति तक सुरुचि गले का हार बनी रही, फिर उसने भी संबंध तोड़ लिया।

 

 

घमंड तोड़ना

अर्थ : गर्व नष्ट करना, अहंकार नष्ट करना ।

वाक्य : राम ने रावण का घमंड तोड़ दिया।

 

 

आँखें खुलना

अर्थ : होश आना, वास्तविकता सामने आना।

वाक्य : पड़ोसी की खरी-खरी बातें सुनकर सोहन की आँखें खुल गई ।

 

 

बीच में कूदना

अर्थ : अकारण अवरोध उलझना ।

वाक्य : अकारण बीच में कूदने वाले लोगों को कभी-कभी अपमान का घूट भी पीना पड़ता है।

 

 

हाथ से निकल जाना

अर्थ : अधिकार से बाहर होना।

वाक्य : कर्ण की मृत्यु का समाचार सुन दुर्योधन को लगा कि राज्य उसके हाथ से निकल जाएगा।

 

 

दिखा देना

अर्थ : सिद्ध कर देना ।

वाक्य : दुबले पतले किशोर ने दिखा दिया कि मेहनत करने में वह भी किसी से कम नहीं है।

 

प्रमुख लोकोक्तियाँ और उनका वाक्य में प्रयोग (hindi lokoktiyan)

 

दिल की दिल में रहना

अर्थ : मन की बात कह न सकना ।

वाक्य : कर्ण को बेटा कहने की कुन्ती की चाह दिल की दिल में रह गई।

 

 

अड़ जाना

अर्थ : टस से मस न होना।

वाक्य : काठ के उल्लू लोग नए घोड़े की तरह अड़ जाते हैं।

 

 

पसीने की कमाई

अर्थ : मेहनत की कमाई ।

वाक्य : पसीने की कमाई ही दुर्दिनों में काम आती है।

 

 

सन्नाटे में आना

अर्थ : स्तब्ध रह जाना ।

वाक्य : शूर्पणखाँ की बात सुनकर रावण सन्नाटे में आ गया था।

 

 

रास्ता नापना

अर्थ : चुपचाप चले जाना।

वाक्य : दादाजी की डाँट पड़ते ही सब बच्चे अपना-अपना रास्ता नापने लगे।

 

 

मुट्ठी भर

अर्थ : थोड़े से ।

वाक्य : मुट्ठी भर सैनिकों की टुकड़ी अंग्रेजों की भारी सेना का सामना नहीं कर सकी।

 

 

चेहरा लाल होना

अर्थ : गुस्सा होना ।

वाक्य :  क्रोध के मारे पिताजी का चेहरा लाल हो रहा था।

 

दीवार टूटना

अर्थ : वज्राघात होना, मुसीबतों का आकस्मिक प्रहार होना ।

वाक्य : माता की मृत्यु के पश्चात राम पर मुसीबतों की दीवार टूट पड़ी।

 

 

आंच न आने देना

अर्थ : जरा भी हानि न होने देना ।

वाक्य : नवयुवकों ने प्राण रहते देश पर आँच न आने देने का संकल्प लिया।

 

 

तांता लगना

अर्थ : भीड़ लगना।

वाक्य :  महाशिवरात्रि के दिन महाकालेश्वर मंदिर में दर्शनार्थियों का तांता लगा रहता है।

 

 

लकीर का फकीर होना

अर्थ : परम्परावादी होना, रुढ़िवादी होना ।

वाक्य : वृद्ध लोग अक्सर लकीर के फकीर होते हैं।

 

 

ईद का चाँद होना

अर्थ : बहुत दिनों बाद दिखाई देना।

वाक्य : दिल्ली में बस जाने के बाद राम गाँववालों के लिए ईद का चाँद हो गया।

 

 

 

श्री गणेश करना

अर्थ : आरंभ करना, शुरू करना ।

वाक्य : कल उसकी फैक्ट्री में काम का श्रीगणेश होने वाला है।

 

 

दंग रह जाना

अर्थ : चकित रह जाना।

वाक्य : जादूगर की हाथ की सफाई देख सभी दर्शक दंग रह गए।

 

सीधे मुंह बात न करना

अर्थ : घमण्ड करना ।

वाक्य : आजकल सेठजी का मुँह लगा रमेश सीधे मुँह बात नहीं करता है।

 

 

रंग में भंग पड़ना

अर्थ : आनन्द में विघ्न आना ।

वाक्य : राम के राज्याभिषेक के समय रानी कैकई ने वर मांगकर रंग में भंग डाल दिया।

 

 

लोहे के चने चबाना

अर्थ : कठिन कार्य होना ।

वाक्य : शिवाजी का सामना करना मुगलों के लिए लोहे के चने चबाना था।

 

 

रंगे हाथों पकड़ना

अर्थ : मौके पर ही पकड़ा जाना ।

वाक्य : मोहन चोरी करते रंगे हाथों पकड़ा गया।

 

 

मुँह पर कालिख पोतना

अर्थ : बदनाम होना, करना ।

वाक्य : छोटे भाई की काली करतूतों ने उसके मुँह पर कालिख पोत दी।

 

 

गागर में सागर

अर्थ : थोड़े में बहुत कहना।

वाक्य : तुलसीदासजी की रचनाएँ गागर में सागर हैं।

 

 

घाव पर नमक छिड़कना

अर्थ : दुःख होना ।

वाक्य : किसी के घावों पर नमक छिड़कना अच्छी बात नहीं है।

 

 

अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना

अर्थ : अपना नुकसान स्वयं करना।

अर्थ : सरकारी नौकरी छोड़ उसने अपने हाथों से अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारी है।

 

 

आकाश के तारे तोड़ना

अर्थ : असम्भव कार्य होना ।

वाक्य : परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त करना रामू के लिए आकाश के तारे तोड़ना था।

 

 

सिट्टी-पिट्टी गुम होना

अर्थ : अत्यधिक घबरा जाना ।

वाक्य : नकल करते पकड़े जाने पर बलदेव की सिट्टी-पिट्टी गुम हो गई।

 

 

नौ दो ग्यारह होना

अर्थ : भाग जाना ।

वाक्य : बिल्ली को देख चूहे नौ दो ग्यारह हो गए।

 

बाँए हाथ का खेल

अर्थ : सरल काम ।

वाक्य : यह काम तो उसके लिए बाँए हाथ का खेल है।

 

 

अक्ल का दुश्मन

अर्थ : मूर्ख होना ।

वाक्य : भोला कोई काम ठीक से नहीं करता, पूरा अक्ल का दुश्मन है।

 

 

आग बबूला होना

अर्थ : बहुत क्रोधित होना ।

वाक्य : दुर्योधन के कटु वचन सुनकर भीम आग बबूला हो गए।

 

 

दिमाग आसमान पर चढ़ना

अर्थ : अत्यधिक घमण्ड होना।

शाक्य : करोड़पति पिता का बेटा होने के कारण सोहन का दिमाग आसमान पर चढ़ा रहता है।

 

 

कमर कसना

अर्थ : दृढ़ संकल्प करना ।

वाक्य : राम ने परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त करने के लिए कमर कस ली है।

 

लोकोक्तियाँ और उनका वाक्य में प्रयोग (10 lokoktiyan in hindi)

 

फूट-फूट कर रोना

अर्थ : करुण विलाप करना ।

वाक्य : जवान बेटे की मृत्यु का समाचार सुन माँ फूट-फूट कर रोई।

 

 

उल्लू सीधा करना

अर्थ : मतलब हल करना ।

वाक्य : कुछ लोग अपना उल्लू सीधा करने में दक्ष होते हैं।

 

 

आँखें डबडबा आना

अर्थ : दिल भर आना ।

वाक्य : उसकी करुण कहानी सुन सभी की आँखे डबडबा आईं।

 

 

आसमान सिर उठाना

अर्थ : अत्यधिक परेशान करना ।

वाक्य : आज सुबह से बच्चों ने आसमान सिर पर उठा रखा है।

 

 

सिर पीट लेना

अर्थ : पछतावा करना ।

वाक्य :  व्यापार में निरंतर घाटे को देख कर उसने अपना सिर पीट लिया।

 

 

कसौटी पर कसना

अर्थ : कड़ी जाँच करना ।

वाक्य : 'आई.एस.आई. मार्क' वस्तु के कसौटी पर कसने की पहचान है।

 

 

दुम हिलाना

अर्थ : चापलूसी करना ।

वाक्य : किशनलाल कुछ काम नहीं करता बस साहब के आगे-पीछे दुम हिलाता रहता है।

 

 

दाँत खट्टे करना

अर्थ : छक्के छुड़ाना ।

वाक्य : रानी लक्ष्मीबाई ने अंग्रेजी सेना के दाँत खट्टे कर दिए।

 

आशा करते है की लोकोक्तियाँ के बारे में दी गयी यह जानकारी आपको लाभान्वित करेगी। और इस लेख के माध्यम से आप कुछ सिख पाएंगे। lokoktiyan in hindi, 50 lokoktiyan in hindi, lokoktiyan in hindi pdf, lokoktiyan meaning in hindi, 10 lokoktiyan in hindi, lokoktiyan hindi mein, hindi lokoktiyan, lokoktiyan hindi, 10 lokoktiyan in hindi with meaning.





यह भी पढ़े :- 

मुहावरा


Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !