shabd vichar kise kehte hai | शब्द विचार किसे कहते है परिभाषा और भेद

shabd vichar kise kehte hai | शब्द विचार किसे कहते है

 

shabd vichar kise kehte hai: आज के इस लेख में हम आपको शब्द विचार (shabd vichar kise kahate hain) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है।  हिंदी व्याकरण का एक मत्वपूर्ण अंगो में से एक होता है शब्द और यह लेख उसी के बारे में। शब्द विचार से जुड़े प्रश्न अक्सर प्रतियोगी परीक्षाओ में पूछे जाते है।shabd vichar in hindi, shabd vichar ki paribhasha, shabad vichar, shabd vichar kise kehte hai, shabd vichar class 8, shabd vichar class 7.

 

shabd vichar kise kehte hai


शब्द विचार की परिभाषा

 

शब्द विचार - हिंदी का वह भाग जिसमे शब्द का शुद्ध उच्चारण और लेखन की विवचेना की जाती है उसे शब्द विचार कहते है।

जिस तरह से वर्ण विचार है उसी प्रकार से शब्द विचार भी हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण अंग है।

 

शब्द की परिभाषा

 

एक या एक से अधिक वर्णो का स्वतंत्र एवं सार्थक योग शब्द कहलाता है। भाषा की सबसे छोटी इकाई शब्द होती है। जब अलग अलग शब्दों को एक साथ जोड़ा जाता है  तो वह पद कहलाता है।

जैसे:- राम, श्याम, लड़का, लड़की, यमुना, वह, इत्यादि।

 

शब्द विचार के भेद या वर्गीकरण


01. व्युत्पत्ति / रचना के आधार पर शब्द के प्रकार

02. उत्पत्ति / स्रोत के आधार पर शब्द के प्रकार

03. अर्थ के आधार पर शब्द के प्रकार

04. रूपांतरण / प्रयोग के आधार पर शब्द के प्रकार



01. व्युत्पत्ति / रचना के आधार पर शब्द के प्रकार

शब्द की रचना के आधार पर शब्द के तीन भेद होते है

  • रूढ़ शब्द
  • यौगिक शब्द
  • योगरूढ़ शब्द

 

रूढ़ शब्द किसे कहते है

परिभाषा: ऐसे शब्द जिनके खंड नहीं किये जा सकते उन्हें रूढ़ शब्द कहते है। ये शब्द किसी अन्य शब्द के योग से नहीं बनते है। रूढ़ शब्द को मूल शब्द भी कहते है। जैसे:- नदी, गाय, दिन, आकाश, कान, दूध, घर आदि।

 

यौगिक शब्द किसे कहते है

परिभाषा: ऐसे शब्द जिनके टुकड़े किये जा सकते उन्हें यौगिक शब्द कहते है। एक या एक से अधिक रूढ़ शब्द के योग से योगिक शब्दों को बनाया जाता है। यौगिक शब्द का निर्माण प्रत्यय, समास और उपसर्ग के द्वारा किया जा सकता है।

जैसे:- प्रेमसागर, रसोईघर, प्रतिदिन, चायवाला, दूधवाला, विधालय आदि।

 

योगरूढ़ शब्द किसे कहते है

परिभाषा: ऐसे शब्द जिनमे योगिक और रूढ़ दोनों प्रकार के शब्दों के गुण पाए जाते है उन्हें योगरूढ़ शब्द कहते है। अर्थात ऐसे शब्द जिनके टुकड़े तो किये जा सकते है परतुं उनके भी अपने अर्थ होते है योगरूढ़ शब्द कहलाते है।

जैसे:-  धनश्याम, दशानन, लंबोदर, गजानन, चक्रपाणि, त्रिनेत्र आदि।

 


02. उत्पत्ति / स्रोत के आधार पर शब्द के प्रकार

उत्पत्ति के आधार पर शब्द के निम्नलिखित प्रकार होते है -

  • तत्सम शब्द
  • तद्भव शब्द
  • देशज शब्द
  • विदेशी शब्द
  • संकर शब्द

 

तत्सम शब्द किसे कहते है

परिभाषा: तत्सम शब्द तत्+ सम शब्दों के योग से बनता है जिसका अर्थ होता है यथावत या उसके सामान। संस्कृत भाषा के ऐसे शब्द जिनका प्रयोग हिंदी भाषा में यथावत रूप से किया जाता है उन्हें तत्सम शब्द कहते है।

जैसे:- सर्प, पृथ्वी, विवाह, अग्नि,  ग्रामीण, उद्धव, यम, पुराण, नाश, तीर्थ, आशीष, स्मरण, तृण, वंशी, हस्त, मणि आदि।

 

यह भी पढ़े -  tadbhav tatsam shabd hindi 


तद्भव शब्द किसे कहते है

परिभाषा: तद्भव शब्द तत् + भव शब्दों के योग बनता है जिसमे तत् का अर्थ होता है वह और भव का अर्थ होता है उत्पन्न। संस्कृत या किसी अन्य भाषा के वे शब्द जिन्हे कुछ परिवर्तन के साथ हिंदी भाषा में अपना लिया जाता है उन्हें तद्भव शब्द कहते है। 

जैसे:- नींद, बालू, बड़, कंधा, तुरंत, कुम्हार, बहरा, बूढ़ा, बौना, अंगूठा, सांस, लपटन आदि।

 

देशज शब्द किसे कहते है

परिभाषा: हिंदी की प्रचलित आंचलिक भाषाओँ के ऐसे शब्द जो क्षेत्रीय भाषा से ग्रहण किये जाते है या लिए जाते है उन्हें देशज शब्द कहते है।

जैसे:- तेंदुआ, खचाखच, जूता, भोंपू, ऊटपटाँग, कंजड़, ताला, हड़बड़ाहट, खिड़की, चम्मच, आदि। 

 

विदेशी शब्द किसे कहते है

परिभाषा: वो शब्द जो किसी अन्य भाषा से देश की भाषा में आये है उन्हें विदेशी शब्द कहते है।

ऐसे शब्द - तुर्की, अरबी, फारसी, अंग्रेजी, फ्रांसीसी, डच, चीनी, जापानी, जर्मन, लेटिन पुर्तगाली आदि भाषाओं से आए हैं।

 

उदाहरण-

अरबी शब्द - अदा, अमीर, इलाज, कर्ज, कुर्सी, तारीख, जहाज, जनाब, तकदीर, तमाशा आदि।

 

फारसी शब्द - आराम, आवाग, कमीना, खुद, गिरफ्तार, आमदनी, कुर्सी, चाबुक, आवारा, चादर आदि।

 

तुर्की शब्द - उर्दू, कुर्ता, लाश, सराय, कालीन, चमचा, बेगम, चेचक, दरोगा, सौगात आदि।

 

पुर्तगाली शब्द - कनस्तर, काजू, पिस्तौल, बिस्कुट, कमरा, चाबुक, अलमारी, चाबी, बोतल, चाय, साबुन, प्याला, बाल्टी, पादरी आदि।

 

अंग्रेजी शब्द - स्कूल, टीचर, कापी, पेन, पेंसिल, स्टेशन, डॉक्टर, इंजिन, सायकल, कार, रेल, यूनिफार्म, टेलीविजन, पोस्टकार्ड, इंजीनियर, एजेंट, क्लास, यूनिवर्सिटी, आदि।

 

संकर शब्द किसे कहते है

परिभाषा: जब दो भाषाओँ के शब्दों को मिलाकर एक नया शब्द बनाया जाता है तो बने हुए शब्द को संकर शब्द कहते है।

जैसे:- विज्ञापनबाजी, आदमखोर, तोप-तलवार, फूलदान, टिकिटघर, जबाबीकार्ड, रेलविभाग, पाकेटखर्च, जाँचकर्ता, पैदिक आदि।



03. अर्थ के आधार पर शब्द के प्रकार

अर्थ के आधार पर शब्दों के निम्नलिखित दो प्रकार होते है -

  • सार्थक शब्द
  • निरर्थक शब्द

 

सार्थक शब्द किसे कहते है

परिभाषा: सार्थक शब्द का सरल भाषा में अर्थ होता है 'अर्थ के साथ'। अर्थात ऐसे शब्द जिनका एक सुनिश्चित अर्थ होता है और उनका स्वतंत्र रूप से प्रयोग किया जा सकता है उन्हें सार्थक शब्द कहते है।

जैसे:- रोटी, पानी, पढ़ाई, चाय, सब्जी, पता आदि।

 

निरर्थक शब्द किसे कहते है

परिभाषा: ऐसे शब्द जिनका अपना किसी प्रकार का कोई अर्थ नहीं होता है उन्हें निरर्थक शब्द कहते है। 'निरर्थक' शब्द का अर्थ ही होता है 'अर्थ रहित' या 'बिना अर्थ का'।

जैसे:- खाना-वाना, चाय-वाय, पढ़ाई-वढ़ाई, पूछ-ताछ, अता, पानी-वानी, आलतु-फालतु आदि। 



04. रूपांतरण / प्रयोग के आधार पर शब्द के प्रकार

प्रयोग के आधार पर शब्दों के दो प्रकार होते है -

  • विकारी शब्द
  • अविकारी शब्द

 

विकारी शब्द किसे कहते है

परिभाषा: ऐसे शब्द जिनका रूप परिवर्तन लिंग, वचन, कारक, पुरुष और काल के आधार पर किया जा सके उन्हें विकारी शब्द कहते है। जितने भी संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण, क्रिया शब्द होते है वे सभी विकारी शब्द कहलाते है।

जैसे:- लड़की, लड़का, छात्र, छात्रा आदि।

विकारी शब्द के चार भेद होते है -

  • संज्ञा
  • सर्वनाम
  • विशेषण
  • क्रिया

 

अविकारी शब्द किसे कहते है

परिभाषा: ऐसे शब्द जिनका लिंग, वचन, कारक, पुरुष और काल के आधार पर कोई परिवर्तन नहीं किया जा सकता उन्हें अविकारी शब्द कहते है। अविकारी शब्द के अंतर्गत संबंधबोधक अव्यय, क्रियाविशेषण, विस्मयादिबोधक अव्यय, तथा समुच्चय बोधक अव्यय शब्द आते है।

अविकारी शब्द के चार भेद होते है -

  • क्रिया विशेषण
  • समुच्चय बोधक अव्यय
  • विस्मयादि बोधक अव्यय
  • संबंध बोधक अव्यय


यह भी पढ़े - शब्द विचार
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !