pratyay kise kehte hai | प्रत्यय - परिभाषा, भेद और उदाहरण हिंदी व्याकरण

pratyay kise kehte hain | प्रत्यय किसे कहते है

 

pratyay kise kehte hain: आज के इस लेख में हम आपको प्रत्यय के बारे में बताने जा रहे है। हिंदी व्याकरण का यह टॉपिक बहुत मत्वपूर्ण है इससे जुड़े प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओ में भी पूछे जाते है।

 

इस लेख में हम आपको बताएंगे की प्रत्यय किसे कहते है प्रत्यय के कितने भेद होते है और प्रत्यय के उदाहरण (pratyay examples in hindi) इस लेख में बताएंगे। pratyay in hindi, pratyay in hindi class 8, pratyay examples in hindi, pratyay kise kehte hain.


pratyay kise kehte hai


प्रत्यय की परिभाषा | pratyay ki paribasha

 

" किसी शब्द के  पीछे जुड़ कर उसे नया अर्थ प्रदान करने वाले शब्द या शब्दांश को प्रत्यय कहते है। "

 

प्रत्यय  शब्द ‘प्रति’ एवं ‘अय’ को जोड़कर बनता है जिसमे ‘प्रति’ उपसर्ग और ‘अय’ यण संधि के द्वारा जुड़ते है। प्रत्यय का अर्थ होता है पीछे आना।

 

सरल शब्दों में हम अगर इसे समझे तो जब कोई नया शब्द बनाने के लिए कोई शब्द या शब्दांश किसी शब्द के पीछे लगाया जाता है तो वह शब्द या शब्दांश 'प्रत्यय' कहलाता है।

 

प्रत्यय के उदाहरण | pratyay examples in hindi

 

मूलशब्द + प्रत्यय = नया शब्द

  • कृति + त्व = कृतित्व
  • धन + वान् = धनवान्
  • गुण + वान् = गुणवान्
  • निंद + अनीय = निन्दनीय
  • वंद + नीय = वंदनीय
  • बुद्धि + मान = बुद्धिमान
  • दिन + मान = दिनमान

 

प्रत्यय के भेद या प्रकार | pratyay ke prakar

प्रत्यय के दो प्रकार होते है -

 

01. कृत (कृदंत) प्रत्यय


02. तद्धित प्रत्यय

 


01. कृत (कृदंत) प्रत्यय किसे कहते है

 

परिभाषा: ऐसे प्रत्यय जो क्रिया या धातु के साथ में प्रयोग किये जाते है उन्हें कृत (कृदंत) प्रत्यय कहते है। इन प्रत्ययों से जिन शब्दों का निर्माण होता है उन्हें कृदंत कहते है।

 

कृत प्रत्यय के उदाहरण

 

  • लिख् + अक = लेखक
  • उतर + अन = उतरन
  • वृ + अन = वरण
  • राखन + हारा = राखनहारा
  • सज + आवट = सजावट
  • लिख + आवट = लिखावट
  • काट + आई = कटाई

 

कृत प्रत्यय के भेद या प्रकार

कृत प्रत्यय के पांच भेद होते है

  • कर्तृवाचक कृत प्रत्यय
  • कर्मवाचक कृत प्रत्यय
  • करणवाचक कृत प्रत्यय
  • भाववाचक कृत प्रत्यय
  • क्रियावाचक कृत प्रत्यय

 

कर्तृवाचक कृत प्रत्यय

कर्तृवाचक कृत प्रत्यय - किसी वाक्य में कर्ता का बोध कराने वाले प्रत्यय को कर्तृवाचक कृत प्रत्यय कहते है।

 

कर्तृवाचक कृत प्रत्यय के उदाहरण

 

  • ‘लिख’ धातु + ‘अक’ प्रत्यय =लेखक
  • ‘झगड़ा’ धातु + ‘आलू’ प्रत्यय = झगड़ालू
  • ‘गै’ धातु + ‘अक’ प्रत्यय = गायक
  • ‘हो’ धातु + ‘हार’ प्रत्यय = होनहार

 

कर्मवाचक कृत प्रत्यय

कर्मवाचक कृत प्रत्यय - किसी वाक्य में कर्म का बोध करने वाले प्रत्यय को कर्मवाचक कृत प्रत्यय कहते है।

 

कर्मवाचक कृत प्रत्यय के उदाहरण

 

  • ‘झूल’ धातु + ‘आ’ प्रत्यय = झूला
  • ‘बिछ’ धातु + ‘औना’ प्रत्यय = बिछौना
  • ‘बेल’ धातु + ‘अन’ प्रत्यय = बेलन
  • ‘जन’ धातु + ‘नी’ प्रत्यय = जननी

 

करणवाचक कृत प्रत्यय

करणवाचक कृत प्रत्यय - किसी वाक्य में कारण या साधना का बोध कराने वाले प्रत्यय को करणवाचक कृत प्रत्यय कहते है।

 

करणवाचक कृत प्रत्यय के उदाहरण

 

  • ‘खेल’ धातु + ‘औना’ प्रत्यय = खिलौना
  • ‘झूल’ धातु + ‘आ’ प्रत्यय = झूला
  • 'झाड़' धातु + 'ऊ' प्रत्यय = झाड़ू
  • 'कतर' धातु + 'नी' प्रत्यय = कतरनी

 


भाववाचक कृत प्रत्यय

भाववाचक कृत प्रत्यय - किसी वाक्य में क्रिया के भाव का बोध करने वाले प्रत्यय को भाववाचक कृत प्रत्यय कहते है।

 

भाववाचक कृत प्रत्यय के उदाहरण

 

  • 'कड़वा' धातु + 'आहट' प्रत्यय = कड़वाहट
  • 'कृ' धातु + 'अन' प्रत्यय = करण
  • 'बुला' धातु + 'आवा' प्रत्यय = बुलावा
  • 'लिख' धातु + 'आवट' प्रत्यय = लिखावट

 

 

क्रियावाचक कृत प्रत्यय

क्रियावाचक कृत प्रत्यय - किसी वाक्य में क्रिया का बोध कराने वाले प्रत्यय को क्रियावाचक कृत प्रत्यय कहते है।

 

क्रियावाचक कृत प्रत्यय के उदाहरण

 

  • 'चलता' धातु + 'हुआ' प्रत्यय = चलता हुआ
  • 'चलती' धातु + 'हुई' प्रत्यय = चलती हुई
  • 'पढ़ता' धातु + 'हुआ   ' प्रत्यय = पढ़ता हुआ
  • 'चलते' धातु + 'हुए' प्रत्यय = चलते हुए

 


02. तद्धित प्रत्यय किसे कहते है

 

परिभाषा: ऐसे प्रत्यय जो संज्ञा, सर्वनाम तथा विशेषण आदि शब्दों के साथ मिलकर या जुड़कर नए शब्द का निर्माण करते है उसे तद्धित प्रत्यय कहते है। इस योग से बनने वाले शब्दों को ‘तद्धितांत’ या तद्धित शब्द कहते है।

 

तद्धित प्रत्यय के उदाहरण

 

  • एक + ता = एकता
  • मित्र + ता = मित्रता
  • अपना + पन = अपनापन
  • अपना + त्व = अपनत्व
  • अहम् + कार = अहंकार
  • मानव + ता = मानवता
  • सर्व + स्व = सर्वस्व
  • अच्छा + आई = अच्छाई

 

तद्धित प्रत्यय के भेद

  • भाव वाचक तद्धित प्रत्यय
  • संबंध वाचक तद्धित प्रत्यय
  • कर्तृ वाचक तद्धित प्रत्यय
  • लघुता वाचक तद्धित प्रत्यय (ऊनतवाचक)
  • स्त्रीवाचक तद्धित प्रत्यय
  • अप्रत्यवाचक तद्धित प्रत्यय

 

भाव वाचक तद्धित प्रत्यय

भाव वाचक तद्धित प्रत्यय - ऐसे प्रत्यय जो संज्ञा, विशेषण या सर्वनाम के साथ जुड़कर किसी भाव को प्रकट करते है उन्हें भाव वाचक तद्धित प्रत्यय कहते है।

 

भाव वाचक तद्धित प्रत्यय के उदाहरण

 

  • 'युवा' शब्द + 'अन' प्रत्यय = यौवन
  • 'गुरु' शब्द + 'अ' प्रत्यय = गौरव
  • 'दूर' शब्द + 'ई' प्रत्यय = दूरी
  • 'भला' शब्द + 'आई' प्रत्यय = भलाई

 

संबंध वाचक तद्धित प्रत्यय

संबंध वाचक तद्धित प्रत्यय - ऐसे प्रत्यय शब्द जिनसे सम्बन्ध का बोध होता है उन्हें संबंध वाचक तद्धित प्रत्यय कहते है।

 

संबंध वाचक तद्धित प्रत्यय के उदाहरण

 

  • 'राष्ट्र' शब्द + 'ईय' प्रत्यय = राष्ट्रीय
  • 'ससुर' शब्द + 'आल' प्रत्यय = ससुराल
  • 'समाज' शब्द + 'इक' प्रत्यय = सामाजिक
  • 'मिठा' शब्द + 'आस' प्रत्यय = मिठास

 

कर्तृ वाचक तद्धित प्रत्यय

कर्तृ वाचक तद्धित प्रत्यय - ऐसे प्रत्यय जो संज्ञा, विशेषण या सर्वनाम के साथ जुड़कर किसी कार्य को करने का पता लगता है उसे कर्तृ वाचक तद्धित प्रत्यय कहते है।

 

कर्तृ वाचक तद्धित प्रत्यय के उदाहरण

 

  • 'लोह ' शब्द  + 'आर' प्रत्यय = लुहार
  • 'तेल' शब्द + 'ई' प्रत्यय = तेली
  • 'पत्र' शब्द + 'कार' प्रत्यय = पत्रकार
  • 'पूजा' शब्द + 'आरी' प्रत्यय = पुजारी

 

लघुता वाचक (ऊनतवाचक) तद्धित प्रत्यय

लघुता वाचक (ऊनतवाचक) तद्धित प्रत्यय - ऐसे शब्द जो संज्ञा, विशेषण या सर्वनाम के साथ जुड़कर किसी शब्द की हीनता या तुलना का बोध कराता है उसे लघुता वाचक (ऊनतवाचक) तद्धित प्रत्यय कहते है।

 

लघुता वाचक (ऊनतवाचक) तद्धित प्रत्यय के उदाहरण

 

  • 'लता' शब्द + 'इका' प्रत्यय = लतिका
  • 'बांस' शब्द + 'री' प्रत्यय = बांसुरी
  • 'छटा' शब्द + 'री' प्रत्यय = छतरी
  • 'लालू' शब्द + 'उआ' प्रत्यय = ललुआ

 

स्त्रीवाचक तद्धित प्रत्यय

स्त्रीवाचक तद्धित प्रत्यय - ऐसे प्रत्यय जिन्हे पुल्लिंग वाचक से स्त्रीलिंग वाचक शब्दों में रूपांतरित किया जाता है उन्हें स्त्रीवाचक तद्धित प्रत्यय कहते है।

 

स्त्रीवाचक तद्धित प्रत्यय के उदाहरण

 

  • 'छात्र' शब्द + 'आ' प्रत्यय = छात्रा
  • 'चाचा' शब्द + ' ई' प्रत्यय = चाची
  • 'शेर' शब्द + 'नी' प्रत्यय = शेरनी
  • 'ठाकुर' शब्द + 'आइन' प्रत्यय = ठकुराइन

 

अप्रत्यवाचक (अपत्यवाचक) तद्धित प्रत्यय

अप्रत्यवाचक (अपत्यवाचक) तद्धित प्रत्यय - ऐसे प्रत्यय जो संज्ञा, विशेषण या सर्वनाम के साथ जुड़ कर संतान बोधक शब्द का निर्माण करते है या बोध कराते है उन्हें अप्रत्यवाचक तद्धित प्रत्यय कहते है।

 

अप्रत्यवाचक (अपत्यवाचक) तद्धित प्रत्यय के उदाहरण

 

  • 'रघु' शब्द + 'अ' प्रत्यय = राघव
  • 'अग्नि' शब्द + 'एय' प्रत्यय = आग्नेय
  • 'मनु' शब्द + 'अ' प्रत्यय = मानव
  • 'दनु' शब्द + 'अ' प्रत्यय = दानव



यह भी पढ़े -




Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !