sambandhbodhak avaya | संबंध बोधक अव्यय परिभाषा प्रकार और उदाहरण

sambandhbodhak avyay | संबंधबोधक अव्यय

 

sambandhbodhak avyay: आज के इस लेख में हम आपको संबंधबोधक अव्यय के बारे में बारे में बताने जा रहे है। अव्यय के कुल चार भेद संबंधबोधक अव्यय, समुच्चय बोधक अव्यय, विस्मयादि बोधक अव्यय और क्रियाविशेषण अव्यय होते है।

 

इस लेख में हम केवल संबंधबोधक अव्यय के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है। अगर आपके सिलेबस में यह टॉपिक है तो आप इस लेख को पूरा जरूर पढ़े। sambandh bodhak avyay, avyay ke bhed, avyay in hindi, sambandhbodhak avyay in hindi.

 

sambandhbodhak avyay

 

संबंधबोधक अव्यय किसे कहते है | sambandh bodhak avyay kise kehte hai

 

paribasha: जो शब्द वाक्य में आए संज्ञा या सर्वनाम शब्दों का सम्बन्ध वाक्य के अन्य शब्दों के साथ बताते हैं, वो सम्बन्ध बोधक शब्द कहलाते हैं।

 

सम्बन्ध बोधक अव्यय का कार्य वाक्य के अन्य शब्दों के मध्य सम्बन्ध स्पष्ट कर अर्थ ग्रहण में सहयोग करना है।

 

जैसे:-  द्वारा, से, में, को, तक, का, के, की, साथ आदि ।

 

 

संबंधबोधक अव्यय के उदाहरण | sambandhbodhak avyay ke udahran

 

  • नदी के किनारे एक पेड़ है।
  • पेड़ के पास एक झोपडी है।
  • उस पेड़ के नीचे एक कुत्ता बैठा है।
  • मोहन के बिना राधा व्याकुल है।
  • माँ के बिना बच्चा नहीं रह सकता। 
  • डुग्गु रोज दादाजी के साथ घूमने जाता है।

 

संबंधबोधक अव्यय के  भेद | sambandhbodhak avyay ke bhed


सम्बन्ध बोधक अव्यय के भेद निम्नवत है-

01. प्रयोग के आधार पर

02. व्युतप्ति के आधार पर

03. काल/अर्थ के आधार पर

 

01. प्रयोग के आधार पर सम्बन्ध बोधक अव्यय के भेद

 

अगर हम प्रयोग के आधार पर देखे तो सम्बन्ध बोधक अव्यय के मुख्य रूप से दो भेद होते है -

  • संबद्ध सम्बन्धबोधक अव्यय
  • अनुबद्ध सम्बन्धबोधक अव्यय

 

संबद्ध सम्बन्धबोधक अव्यय

ऐसे सम्बन्ध बोधक अव्यय जिनका प्रयोग विभक्ति या कारक चिन्हो के बाद किया जाता है उन्हें संबद्ध सम्बन्धबोधक अव्यय कहते है।

 

संबद्ध सम्बन्धबोधक अव्यय के उदाहरण

 

  • वहाँ ऊपर की ओर देखो।
  • मेरे जाने के बाद यहाँ कोई आया था।
  • रमेश की तरह खेलना सीखो।
  • ज्ञान के बिना जीवन अधूरा है।
  • प्रिया को चिट्ठी द्वारा सूचित किया।
  • सुरेश अपनी पत्नी के साथ घूमने गया।

 

अनुबद्ध सम्बन्धबोधक अव्यय

ऐसे सम्बन्ध बोधक अव्यय जिनका प्रयोग संज्ञा के बाद किया जाता है उन्हें अनुबद्ध सम्बन्धबोधक अव्यय कहते है।

 

अनुबद्ध सम्बन्धबोधक अव्यय के उदाहरण


  • मुझे वहां तक छोड़ दो।
  • राधा को राजू ने घर तक छोड़ा।
  • हमे घर तक पहुचा देना।

 

 

02. व्युतप्ति के आधार पर सम्बन्ध बोधक अव्यय के भेद

 

अगर हम व्युतप्ति के आधार पर देखे तो सम्बन्ध बोधक अव्यय के मुख्य रूप से दो भेद होते है -

  • मूल संबंधबोधक अव्यय
  • यौगिक संबंधबोधक अव्यय

 

मूल संबंधबोधक अव्यय

ऐसे संबंधबोधक अव्यय जिनमे किसी दूसरे शब्द का योग नहीं होता है उन्हें मूल संबंधबोधक अव्यय कहते है।

उदाहरण:- पूर्वक, बिना, नाईं, पर्यंत, आदि।

 

यौगिक संबंधबोधक अव्यय

ऐसे संबंधबोधक अव्यय जिनका निर्माण दो शब्दों को मिलाकर किया जाता है उन्हें यौगिक संबंधबोधक अव्यय  कहते है।

उदाहरण:- समान, जाने, पीछे, मारफत, नाम, परे, मारे, आदि।

 

 

03. काल/अर्थ के आधार पर सम्बन्ध बोधक अव्यय के भेद

 

अगर हम काल के आधार पर देखे तो सम्बन्ध बोधक अव्यय के 12 भेद होते है

अर्थ के अनुसार सम्बन्ध बोधक शब्दों के 8, 12 और 14 भेद माने गए हैं। 12 प्रकार प्रमुख सम्बन्ध बोधकों की सूची निम्नवत है-


1. कालवाचक
2. स्थानवाचक
3. दिशासूचक
4. विरोध सूचक
5. सादृश्यवाचक
6. संग्रह वाचक
7. सहचार वाचक
8. विनिमय सूचक
9. भिन्नता पूर्वक
10. तुलनावाचक
11. हेतु वाचक
12. साधनवाचक


01. कालवाचक

समय की ओर संकेत करने वाले सम्बन्ध बोधक। जैसे:- बाद, उपरान्त, पूर्व, पहले, पश्चात्, अनन्तर ।


02. स्थानवाचक

स्थान की ओर संकेत करने वाले सम्बन्ध बोधक। जैसे:- आगे, पीछे, सामने, नीचे, ऊपर, तले, भीतर, दूर।


03. दिशासूचक

दिशा संकेत कराने वाले सम्बन्ध बोधक। जैसे:- ओर, तरफ, पार, आस-पास, आर-पार।


04. विरोध सूचक

विरोध की सूचना देने वाले सम्बन्ध बोधक। जैसे:- विरुद्ध, खिलाफ, विपरीत, उल्टा, विलोम।


05. सादृश्यवाचक

समानता की ओर संकेत करने वाले सम्बन्ध बोधक। जैसे:- तुल्य, समान, सरीखा, अनुसार, तरह।


06. संग्रह वाचक

भण्डार की ओर संकेत करने वाले सम्बन्ध बोधक। जैसे:- भर, तक, समेत, पर्यन्त ।


07. सहचार वाचक

साथ की सूचना देने वाले सम्बन्ध बोधक। जैसे:- साथ, सहित, संग, साथ-साथ, द्वारा।


08. विनिमय सूचक

आदान-प्रदान की सूचना देने वाले शब्द सम्बन्ध बोधक। जैसे:- बदले में, पलटे में, की जगह, स्थान पर, एवज में।


09. भिन्नता पूर्वक

भिन्नता की सूचना देने वाले शब्द सम्बन्ध बोधक। जैसे:- सिवाय, अलावा, बिना, रहित, बगैर।


10. तुलनावाचक

तुलना का संकेत करने वाले सम्बन्ध बोधक। जैसे:- अपेक्षा, बनिस्बत, से, बेहतर, आगे से ज्यादा, कम।


11. हेतु वाचक

उद्देश्य की ओर संकेत करने वाले सम्बन्ध बोधक। जैसे:- हेतु, लिये, हित, निमित्त, छातिर, वास्ते।


12. साधनवाचक

कार्य के साधनों की ओर संकेत करने वाले सम्बन्ध बोधक। जैसे:- द्वारा, मार्फत, सहारे, बलबूते।



यह भी पढ़े - 

संधि की परिभाषा प्रकार उदाहरण और नियम 

संबंधबोधक अव्यय


Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !