karam vachya | कर्म वाच्य की परिभाषा एवं उदाहरण

karam vachya (कर्म वाच्य)

karam vachya: आज के इस लेख में हम आपको कर्म वाच्य की परिभाषा और उदाहरणों के बारे में बताने वाले है। भाव वाच्य क्रिया के वाच्यो का एक प्रकार है। 

क्रिया के वाच्य कभी कर्म के अनुसार चलते है, कभी भाव के अनुसार तो कभी कर्ता के अनुसार के चलते है। तो आज के इस लेख में हम खास करके केवल और केवल कर्म वाच्य के बारे में बात करने वाले है।

अगर आप अपनी परीक्षा के अव्वल दर्जे से पास होना चाहते है तो इस लेख को जरूर पूरा और ध्यान से पढियेगा। या फिर आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे है तो ये टॉपिक उसके लिए भी बहुत जरुरी है।


karam vachya


कर्म वाच्य की परिभाषा (Karam Vachya Ki Paribhasha)


कर्म वाच्य क्रिया का वह रूप है जो क्रिया का फल सीधे कर्म पर होना दर्शाता है।अर्थात ऐसे वाक्य जिनमे कर्मो की प्रधानता होती है वहा पर कर्म वाच्य होता है।


उदाहरण :-

  • रावण राम के द्वारा मारा गया।
  • एक पत्र मेरे द्वारा लिखा जाता है।

 

वाक्यों में कर्ता प्रधान न होकर कर्म प्रधान है, क्योकि कर्ता को हटाकर कर्म - संज्ञाएँ उसके स्थान पर आई है। अतः ये वाक्य कर्म प्रधान होकर कर्म वाच्य में है। 


ज्यादातर कानूनी और सरकारी दस्तावेजों में अधिपत्य दिखने के लिए कर्म वाच्य क्रिया वाले वाक्यों का प्रयोग किया जाता है।


अपूर्ण सकर्मक क्रिया में कर्म वाच्य का मुख्य कर्म उद्देश्य होता है।


कर्ता के बिना या न होने पर भी कर्म वाच्य (Karm Vachya) बनाये जा सकते है।

जैसे :-  टिफ़िन भेज दिया गया। अब इस वाक्य में केवल टिफ़िन कर्म का प्रयोग हुआ है।

 

यदि किसी वाक्य में कर्ता को करण कारक में लिखा गया हो और सकर्मक क्रिया का प्रयोग हुआ हो तो वहाँ कर्म वाच्य होता है। 


जैसे:-

  • रवि से पुस्तक नहीं पढ़ी जाती है।
  • बच्चे से रोटी नहीं खाई गई।

 

अशक्तता बताने के लिए भी कर्म वाच्य क्रिया का प्रयोग किया जाता है।


जैसे:-

  • पीड़ित से अन्न नहीं खाया जाता।
  • तुमसे मेरी बात सुनी न जायगी।

 

कर्म वाच्य के उदाहरण (Karam Vachya Ke Udaharan)

  • पत्र लिखा जाता है।
  • किताब पढ़ी जाती है।
  • रामु ने चिट्ठी लिखी।
  • कमीज सियी जाती है।
  • माता जी द्वारा कहानी सुनाई जाएगी।
  • रिया के द्वारा खाना बनाया गया।
  • मुझसे बोला नहीं जाता।
  • मुझसे पढ़ा नहीं जाता।
  • लता द्वारा बहुत ही सुरीला गाना गाया गया।
  • छात्रों द्वारा चित्र बनाये गए।

 

आशा करते है आपको कर्म वाच्य (Karam Vachya)के बारे में दी गयी जानकारी पसंद आयी होगी और समझ  भी क्योकि हमने इसे बिलकुल ही आम भाषा में आपके सामने प्रस्तुत किया है।




यह भी पढ़े :- 

वाच्य और वाच्य के भेद

भाव वाच्य

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !