jativachak sangya | जातिवाचक संज्ञा की परिभाषा और उदाहरण

JatiVachak Sangya (जतिवाचक संज्ञा)

JatiVachak Sangya: आज के इस लेख में हम आपके साथ जतिवाचक संज्ञा (JatiVachak Sangya) के बारे में विस्तार पूर्वक सभी प्रकृति की जानकरी साफ करेंगे जिससे आपका ज्ञान वर्धन होगा और आप अपनी परीक्षा के लिए अच्छे से तैयारी कर पाएंगे।

इस लेख में हम आपको जातिवाचक संज्ञा की परिभाषा ( definition of JatiVachak Sangya ) और जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण बताने वाले हैं।


jativachak sangya

NOTE: संज्ञा की सम्पूर्ण और विस्तृत जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।

संज्ञा की परिभाषा, भेद और उदाहरण



जातिवाचक संज्ञा की परिभाषा ( definition of JatiVachak Sangya )

 

किसी वस्तु, स्थान , प्राणी आदि की जाति का बोध कराने वाले शब्दों को जाति वाचक संज्ञा कहते है। जाति वाचक शब्द किसी एक वर्ग या जाति की और संकेत करता है।  जैसे :- गाय , मनुष्य , घर , डॉक्टर , पुलिस आदि। ये सभी अलग अलग वर्ग या समूह की ओर संकेत कर रहे है।

 

राधा,  मोहन, प्रीता, श्याम ये सभी अलग अलग व्यक्तियों के नाम है और ये सभी व्यक्ति वाचक संज्ञा के अंतर्गत आते हैं परन्तु व्यक्ति मनुष्य की श्रेणी में आते है।  मनुष्य एक जाति है अतः मनुष्य जातिवाचक संज्ञा के अंतर्गत आता है उन्हें अलग अलग नाम व्यक्ति वाचक संज्ञा कहलाते है।

 

जैसे-

वस्तु – टीवी, लैपटॉप , कार, बस, टेबल आदि।

 

स्थान – गाँव, शहर, बगीचा, नदी आदि।

 

प्राणी – मनुष्य , पशु, पक्षी, गाय, लड़का, सेना, कुत्ता आदि।

 

 

जातिवाचक संज्ञा के उदाहरण (examples of JatiVachak Sangya)

 

गाय - गाय बोलने से काली, सफ़ेद, लाल,  देशी, विदेशी  सभी प्रकार की गायों का बोध होता है अतः गाय एक जातिवाचक संज्ञा का शब्द हुआ क्योकि गाय एक जाति है।

 

लड़का - किसी लड़के को उसके नाम से पुकारा जाये तो वो व्यक्तिवाचक संज्ञा होती है परन्तु जब केवल लड़का शब्द से किसी को पुकारा जा सकता है तो वह एक जाती है अतः लड़का एक जातिवाचक  शब्द हुआ। 

 

नदी - नदी एक जातिवाचक संज्ञा शब्द है। क्योकि इसके अंतर्गत सभी नदिया जैसे - सरस्वती, गंगा, यमुना, अलकनंदा आदि।

नदी शब्द का प्रयोग करने से दुनिया की  नदियों का बोध होता है। नदियाँ जलस्त्रोत की एक जाति है।

 

  • बच्चे खिलौनों से खेल रहे हैं।
  • सड़क पर गाड़ियां चलती हैं।
  • बच्चे स्कूल जाते हैं।
  • मनुष्य सबसे पुरानी प्रजातियों में से एक है।
  • मुझे कुत्ते पालने का शौक है।
  • महिलाएं बहुत बात करती हैं।
  • पुस्तकें मनुष्य की सच्ची मित्र होती हैं।
  • मुझे गाडी में सफर करना पसंद नहीं है।
  • कुत्ता एक वफादार जानवर होता है।
  • किसान देश का आधार हैं।
  • शेर हिरन का शिकार करते है।

ऊपर लिखे गए उदाहरणों में बच्चे, खिलौने, स्कूल, मनुष्य, कुत्ते, महिलाएं, हिरन, शेर, आदि शब्द जातिवाचक श्रेणी में आते है क्योकि ये सभी शब्द किसी न किसी जाति का बोध करा रहे है।

अतः ये सभी जातिवाचक संज्ञा के अंतर्गत आते है।




यह भी पढ़े :- 

संज्ञा

व्यक्तिवाचक संज्ञा

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !