avyayibhav samas | अव्ययीभाव समास की परिभाषा भेद और उदाहरण

avyayibhav samas (अव्ययीभाव समास)

avyayibhav samas: आज के इस लेख में हम आपको समास के एक भेद अव्ययीभाव समास के बारे में बताने वाले है। समास के मुख्य रूप से 6 भेद होते हिअ उन्ही में से एक होता अव्ययीभाव समास।


अगर आप इस समास के बारे में सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अवश्य पढ़े और हमने इसकी भाषा भी बहुत आसान रखी है जिससे आपको समझने में बहुत आसानी होगी।


इस लेख में हम आपको अव्ययीभाव समास की परिभाषा और उदाहरण (avyayibhav samas ke udaharan), बताएंगे।


avyayibhav samas

NOTE: समास के बाकी के 5 भेदो की सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे। 

samas ki paribhasha bhed udaharan


अव्ययीभाव समास की परिभाषा (avyayibhav samas ki paribhasha)

समास का वह रूप जिसका पहला पद प्रधान होता है उसे अव्ययीभाव समास कहते है। या वो पद जिसका एक पद अव्यय और दूसरा पद संज्ञा होता है उसको अव्ययीभाव समास कहते है।


इस समास का पहला पद प्रधान होता है। अव्ययीभाव समास के समस्त पद सदैव विभक्ति, लिंग और वचन रहित रहते है। इस समास से अव्यय का बोध होता है इसलिए भी इसे अव्ययीभाव कहते है। 

 

अव्ययीभाव समास के प्रकार

जैसा की हम जानते है अव्ययीभाव समास में पूर्व पद प्रधान होता है परन्तु कई बार कुछ पदों में उत्तर पद प्रधान होता हो तो इसी के आधार पर इस समास के दो भेद होते है -

  • अव्यय पद पूर्व अव्ययीभाव समास
  • नाम पद पूर्व अव्ययीभाव समास

 

अव्यय पद पूर्व अव्ययीभाव समास

अव्ययीभाव समास का वो रूप जिसमे अव्यय पद पूर्व में होता है उसे अव्यय पद पूर्व अव्ययीभाव समास कहते है।

 

उदाहरण :-

यथासंख्य - संख्या के अनुसार

यथावत आदि।

 

नाम पद पूर्व अव्ययीभाव समास

अव्ययीभाव समास का वो रूप जिसमे पूर्व पद अव्यय न होकर संज्ञा होता है और दूसरा पद अव्यय हो उसे नाम पद पूर्व अव्ययीभाव समास कहते है।

 

उदाहरण :-

मृत्युपरान्त - मृत्यु के उपरान्त

 

अव्ययीभाव समास के उदाहरण (avyayibhav samas ke udaharan)

  • आमरण - मरण तक
  • गाँव-गाँव - प्रत्येक गाँव
  • यथाशक्ति - शक्ति के अनुसार
  • आजीवन - जीवन भर
  • हाथोंहाथ - हाथ ही हाथ में
  • आकंठ - कंठ तक
  • प्रत्यारोप - आरोप के बदले आरोप
  • निरोग - रोग से रहित
  • घर-घर - घर ही घर
  • अभूतपूर्व - जो पूर्व में नहीं हुआ
  • यथायोग्य - योग्यता के अनुसार
  • निस्संदेह - संदेह रहित
  • लापता - पते के बिना
  • सेवार्थ - सेवा के लिए
  • साफ-साफ - बिल्कुल साफ
  • आरक्षण - रक्षित किया हुआ
  • आसमुद्र - समुद्र तक
  • कर्मानुसार - कर्म के अनुसार
  • दानार्थ - दान के लिए
  • निडर - बिना डर के
  • प्रतिवर्ष - हर वर्ष
  • प्रतिमास - प्रत्येक मास
  • प्रत्यक्ष - आँखोँ के सामने
  • बतौर - तौर के साथ




यह भी पढ़े:- 






Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !