sarvanamik visheshan | सार्वनामिक विशेषण की परिभाषा भेद और उदाहरण

sarvanamik visheshan | सार्वनामिक विशेषण

 

हिंदी व्याकरण में विशेषण का काफी महत्त्व है। आज के इस लेख में हम आपको सार्वनामिक विशेषण के बारे में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले है। इस लेख में हम सार्वनामिक विशेषण (sarvanamik visheshan) परिभाषा सार्वनामिक विशेषण के भेद और उदाहरण के बारे में बात करने वाले है।

 

Sarvanamik Visheshan

सार्वनामिक विशेषण की परिभाषा

 

किसी वाक्य में संज्ञा शब्द की विशेषता बताने वाले सर्वनाम शब्दों को सार्वनामिक विशेषण कहते है। सार्वनामिक शब्दों का प्रयोग संज्ञा शब्द के पहले होता है। सार्वनामिक विशेषण को संकेतवाचक विशेषण के नाम से भी जाना जाता है। 

 

निजवाचक सर्वनाम और पुरुषवाचक सर्वनाम को छोड़ कर बाकि सभी सर्वनाम शब्दों का प्रयोग विशेषण के रूप में होता है।

 

Sarvanamik Visheshan Ke Udaharan | सार्वनामिक विशेषण के उदाहरण 

 

  • यह पेन श्याम का है।
  • यह जाम का पेड़ है।
  • छात्र रो रहा है।
  • यह मेरी गाय है।
  • वह खेत मेरा है।
  • यह लड़की सुशिल है।
  • कोई काम हो तो बताना।
  • वह घर मेरे दादाजी ने बनाया था।

 

सार्वनामिक विशेषण के भेद |  Sarvanamik Visheshan ke Bhed

 

सार्वनामिक विशेषण के छः भेद होते है जो की निम्नलिखित है :-

 

  • मूल सार्वनामिक विशेषण
  • यौगिक सार्वनामिक विशेषण
  • निश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण
  • अनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण
  • प्रश्नवाचक सार्वनामिक विशेषण
  • संबंधवाचक सार्वनामिक विशेषण

 

मूल सार्वनामिक विशेषण

ऐसे शब्द जो मूल रूप में संज्ञा के साथ प्रयुक्त होकर संज्ञा की विशेषता बताते है उन्हें मूल सार्वनामिक विशेषण कहते है। जैसे:- वह आदमी, यह लड़की, कुछ फल, कोई व्यक्ति आदि।

 

यौगिक सार्वनामिक विशेषण

मूल सार्वनामिक शब्दों में प्रत्यय लगाकर बनाये गए नए शब्द संज्ञा के साथ प्रयुक्त होकर उसकी विशेषता बताते है तो उसे यौगिक सार्वनामिक विशेषण कहते है। जैसे:- ऐसा घर, कैसा आदमी, उतना कार्य, कैसा बंगला, आदि।

 

निश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण

किसी वाक्य में संज्ञा से पहले 'यह' या 'वह' सर्वनाम शब्द जुड़कर उसकी विशेषता बताये तो उसे निश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण कहते है।

 

जैसे:-

  • यह मेरा घर है।
  • यह गाड़ी मेरी है। 
  • वह मेरी माँ है।

 

अनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण

किसी वाक्य में संज्ञा के पहले 'कोई' या 'कुछ' सर्वनाम शब्द जुड़कर उसकी विशेषता बताये तो उसे अनिश्चयवाचक सार्वनामिक विशेषण कहते है।

 

जैसे:-

  • मुझे कुछ पैसो की जरूरत है।
  • मेरे पास इसकी कोई जरुरत नहीं है।
  • इस घर में कोई नहीं रहता है। 

 

प्रश्नवाचक सार्वनामिक विशेषण

किसी वाक्य में संज्ञा के पहले ‘कौन’, ‘क्या’, ‘कब’ या  ‘कैसे’, 'किस' आदि सर्वनाम शब्द  जुड़कर उसकी विशेषता बताते है तो उसे प्रश्नवाचक सार्वनामिक विशेषण कहते है।

 

जैसे:-

  • क्या तुमने आज नहाया था।
  • तुम कैसे हो।
  • कौन है दरवाजे पर।

 

संबंधवाचक सार्वनामिक विशेषण

किसी वाक्य में संज्ञा के पहले हमारा, तुम्हारा, तेरा, मेरा, उसका, इसका, उनका, जिसका आदि शब्द जुड़कर संज्ञा की विशेषता बताते है तो उसे संबंधवाचक सार्वनामिक विशेषण कहते है। 

 

जैसे:-

  • तुम्हारा नाम क्या है।
  • जैसा देश वैसा भेष।
  • तुम्हारे दोस्त आज मुझे मिले थे।




यह भी पढ़े :- 




 
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !