gunvachak visheshan | गुणवाचक विशेषण की परिभाषा और उदाहरण

gunvachak visheshan | गुणवाचक विशेषण

 

आज के इस लेख में हम आपको गुणवाचक विशेषण  (Gunvachak Visheshan) के बारे में बताने जा रहे है। हिंदी व्याकरण में विशेषण का महत्त्व अधिक है। विशेषण के कुल छः प्रकार होते है उन्ही में से एक है गुणवाचक विशेषण  जिसके बारे में यह सम्पूर्ण लेख लिखा गया है।

 

अगर आप इसके बारे में और भी अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अवश्य पूरा पढ़े।


gunvacahk Visheshan

Gunvachak Visheshan kise kahate hain | गुणवाचक विशेषण किसे कहते है 

 

गुणवाचक विशेषण की परिभाषा: ऐसे शब्द जिनके माध्यम से संज्ञा अथवा सर्वनाम के गुण, दोष, रंग, आकार, अवस्था, स्तिथि, स्वभाव, समय, आदि का बोध होता है उन्हें गुणवाचक विशेषण कहते है।

 गुणवाचक विशेषण का अर्थ होता है गुण बताने वाला इसकी संख्या निश्चित नहीं होती है। जैसे:- भला आदमी, नीला रंग, नया कपडा, देशी सामान, लम्बा आदमी, मीठा आम, सूखा खेत, पूर्वी भारत आदि शब्द।

 

गुणवाचक विशेषण शब्द के कुछ उदाहरण

 

गुण - भला, शिष्ट, नम्र, झूठ, शांत, सीधा, सुंदर, बलवान, विद्वान्, दुष्ट, न्यायी, दानी, ईमानदार, बेईमान आदि।

 

रंग - नीला, लाल, पीला, हरा, काला, सेंदुरी, बैंगनी, सुनहरा, चमकीला, धुँधला, फीका आदि।

 

काल - नया, पुराना, वार्षिक, मौसमी, अगला, आज, कल, सुबह, शाम, पिछला, आगामी,  भूत, वर्तमान, भविष्य आदि।

 

आकार - लम्बा, चौड़ा, छोटा, मोटा, गोल,  चपटा, सुडौल, चौकोर आदि।

 

स्थान - अंदर, बहार, पंजाबी, अमेरिकी, दांया, बांया, भारतीय, विदेशी आदि।

 

भाव - अच्छा, बुरा, वीर, डरपोक, कायर आदि।

 

 

गुणवाचक विशेषण के उदाहरण | Gunvachak Visheshan ke udaharan

 

  • यह आम मीठा है।
  • शाम को मौसम खूबसूरत हो जाता है।
  • राधा बहुत सुन्दर लड़की है।
  • जिराफ बहुत लम्बे होते है।
  • यह बहुत मुलायम कपडा है।
  • कमलेश सच्चा आदमी है।
  • रीमा एक ईमानदार लड़की है।
  • हमारा नया घर बन गया है।
  • ताजी सब्जिया खाने में अच्छी लगती है।
  • रवि एक बलवान बालक है।

 

 

गुणवाचक विशेषण के कुछ अन्य उदाहरण

 

  • सोहन एक ईमानदार लड़का है।

ऊपर लिखे उदाहरण में ईमानदार शब्द प्रयोग किया है जिसके माध्यम से सोहन के गुण के बारे में बताया जा रहा है अर्थात यह उदाहरण गुणवाचक विशेषण का उदाहरण है।

 

  • इंदौर एक स्वस्छ शहर है।

उपरोक्त उदाहरण में स्वच्छ शब्द का प्रयोग किया गया है जिसके माध्यम से इंदौर की विशेषता बताई जा रही है अर्थात यह उदाहरण गुणवाचक विशेषण का उदाहरण है।

 

  • मेरे घर एक सुनहरा घोडा है।

उपरोक्त वाक्य में सुनहरा शब्द का प्रयोग किया गया है जिसके माध्यम से घोड़े की विशेषता बताई जा रही है अर्थात यह उदाहरण गुणवाचक विशेषण का उदाहरण है। 

 

  • चाय मीठी है।

ऊपर लिखे वाक्य में मीठी शब्द के माध्यम से चाय के बारे में बात की जा रही है अर्थात 'मीठी' शब्द चाय की विशेषता बता रहा है। अतः यह उदाहरण गुणवाचक विशेषण का उदाहरण है।

 

  • पीहू चंचल बालिका है।

उपरोक्त वाक्य में पीहू की विशेषता बताई जा रही है  अतः यह उदाहरण गुणवाचक विशेषण का उदाहरण है।




यह भी पढ़े :- 

विशेषण

संख्यावाचक विशेषण

परिमाणवाचक विशेषण


Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !