sambandh vachak sarvanam | जानिए सम्बन्धवाचक सर्वनाम किसे कहते है

sambandh vachak sarvanam (सम्बन्धवाचक सर्वनाम)

sambandh vachak sarvanam: आज के इस लेख में हम आपको सम्बन्धवाचक सर्वनाम के बारे में बताने जा रहे है।


इस लेख में हम आपको सम्बन्धवाचक सर्वनाम की परिभाषा (sambandh vachak sarvanam ki paribhasha) और सम्बन्धवाचक सर्वनाम के उदाहरण (sambandh vachak sarvanam ke udaharan)।


अगर आपकी रूचि इस विषय में है और इसके बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अवश्य पढ़े।


sambandh vachak sarvanam


सम्बन्धवाचक सर्वनाम किसे कहते है | Sambandh Vachak Sarvanam Kise Kahate Hain

 

जिन सर्वनामों का प्रयोग दूसरे सर्वनामों से सम्बन्ध बताने के लिए किया जाता है उन्हें 'सम्बन्धवाचक सर्वनाम' कहते है।


इन सम्बन्ध वाचक सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी वाक्य में दो शब्दों को जोड़ने के लिए किया जाता है। सम्बन्ध वाचक सर्वनाम शब्दों के अंतर्गत निम्नलिखित शब्द आते है :-

 जो...., जिसका, जिन, तिन, जिसके, जिसकी इत्यादि शब्द। 


जैसे :-

  • जो करेगा, वो भरेगा।
  • जो पढ़ेगा, वो पास होगा।
  • जिन खोजा, तिन पाया।

उपरोख वाक्यों में जो, वो, जिन, तिन, परस्पर सम्बन्ध बता रहे है।  अतः ये सम्बन्धवाचक सर्वनाम है।

 

NOTE: सर्वनाम की सम्पूर्ण जानकारी के लिए इस लिंक पर क्लिक करे।

sarvanam ki paribasha bhed aur udaharan

 

संबंधवाचक सर्वनाम के उदाहरण

  • जो मेहनत नहीं करेगा उसको सफलता कैसे मिलेगी।
  • जो जागत सो पावत है।
  • जैसे को तैसा।
  • जैसी करनी वैसी भरनी।
  • जो सोवत है वो खोवत है।
  • जिसकी लाठी उसकी भैंस।

 

  • जितने अच्छे कर्म करोगे उतना अच्छा फल मिलेगा।

इस वाक्य में जितना-उतना शब्द का प्रयोग किया गया है जो की कर्म और फल के बीच में सम्बन्ध बता रहा है और उसका अर्थ है की व्यक्ति  के कर्म अगर अच्छे होंगे तो उसे फल भी अच्छे ही मिलेंगे। अतः जितना-उतना सम्बन्धवाचक सर्वनाम शब्द है।

 

  • जो मेहनत करेगा, सो सफल हो जायेगा।

उपरोक्त वाक्य में जो-सो शब्द का प्रयोग किया गया है जो की मेहनत और सफलता के बीच में सम्बन्ध बता रहा है और उसका अर्थ है जो अच्छे से पूरा मन लगा कर मेहनत करता है उसे सफलता जरुरु मिलती है। अतः जो-सो सम्बन्धवाचक सर्वनाम शब्द है।

 

  • जिसके पास पैसा होता है उसके पास सब कुछ होता है।

उपरोक्त वाक्य में जिसके-उसके शब्द का प्रयोग किया गया है ये शब्द सम्बन्ध बता रहे है अतः ये वाक्य में प्रयुक्त जिसके-उसके शब्द सम्बन्धवाचक सर्वनाम शब्द है। और यह वाक्य सम्बन्धवाचक सर्वनाम का एक बहुत अच्छा उदाहरण है।

 

  • जिसके पास एडमिट कार्ड है वो एक तरफ आ जाये।

इस वाक्य में जिसके-वो शब्द के माध्यम से सम्बन्ध बताया गया है अतः ये वाक्य सम्बन्धवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।

 

  • जिसको जाना है वो जा सकता है।

उपरोक्त वाक्य में जिसको और वो शब्द सम्बन्ध का बोध करा रहे है। अतः यह वाक्य सम्बन्धवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।


sambandh vachak sarvanam kise kahate hain, sambandh vachak sarvanam ki paribhasha, definition.   



यह भी पढ़े :- 

सर्वनाम

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !