nijvachak sarvanam | निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा एवं उदाहरण

nijvachak sarvanam | निजवाचक सर्वनाम

 

Nijvachak sarvanam: आज के इस लेख में हम आपको निजवाचक सर्वनाम (nijvachak sarvanam) के बारे में बताने जा रहे है। सर्वनाम के कुल छः भेद होते है और उसी में से एक है निजवाचक सर्वनाम जिसके बारे में ये सम्पूर्ण लेख लिखा गया है।

 

nijvachak sarvanam

 

निजवाचक सर्वनाम किसे कहते है | Nijvachak sarvanam kise kehte hai

 

परिभाषा : "ऐसे सर्वनाम शब्द जिनका प्रयोग वक्ता स्वयं (निज) अपने लिए करता है उसे निजवाचक सर्वनाम कहते है।" जैसे:- मैं स्वयं, वह खुद, अपने-आप, स्वतः आदि शब्द।

 

या सरल शब्दों में कहे तो ऐसे शब्द जिनका प्रयोग कर्ता के लिए किया जाता है उन्हें निजवाचक सर्वनाम शब्द कहते है।

 

या ऐसे सर्वनाम जो तीनो पुरुष (उत्तम, मध्यम और अन्य) में स्वयं (निज) का बोध कराते है उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते है।

 

सर्वनाम शब्द 'आप' का प्रयोग पुरुषवाचक सर्वनाम और निजवाचक सर्वनाम दोनों के रूप में प्रयोग होता है।

 

परन्तु इन दोनों रूपों में सर्वनाम शब्द 'आप' का प्रयोग अलग-अलग तरह से होता है। पुरुषवाचक सर्वनाम शब्द 'आप' का प्रयोग बहुवचन में होता है और निजवाचक सर्वनाम शब्द 'आप' का प्रयोग दोनों रूपों में होता है। 

 

सर्वनाम शब्द 'आप' के स्थान पर या साथ में स्वयं, स्वतः या खुद शब्द का भी प्रयोग  किया जा सकता है।

 

 

निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण | nijvachak sarvanam ke udaharan

 

  • मैं अपने-आप यह पहेली सुलझा लूंगा।
  • मैं अपने-आप कश्मीर चला जाऊंगा।
  • यह कार्य स्वतः हो जायेगा।
  • मैं अपने-आप यह सवाल हल कर सकता हूँ।
  • वह अपना ध्यान अच्छी पुस्तकों में लगाता है।
  • तुम स्वयं आगरा चले जाओ।
  • मुझे अपना सामान किसी को नहीं देना है।
  • मैं अपने स्वस्थ का हमेशा ख्याल रखता हूँ।

 

उपरोक्त सभी वाक्यों में आप देख सकते है की सर्वनाम शब्द 'अपना, स्वयं, स्वतः' आदि शब्दों का प्रयोग किया गया है।

 

निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा से हम जानते है की ऐसे सर्वनाम शब्द जिनका प्रयोग वक्ता स्वयं (निज) अपने लिए करता है उसे निजवाचक सर्वनाम कहते है।

अतः ऊपर लिखे गए सभी उदाहरण निजवाचक सर्वनाम से उदाहरण है।

 

  • मैं अपना कार्य कर रहा हु और वह अपना कार्य कर रहा है।

उपरोक्त वाक्य एक मिश्र वाक्य है। इस वाक्य में वक्ता या कर्ता ने सर्वनाम शब्द 'अपना' का प्रयोग स्वयं के लिए किया है, और निजवाचक सर्वनाम की परिभाषा से हम जानते है की ऐसे सर्वनाम शब्द जिनका प्रयोग वक्ता स्वयं (निज) अपने लिए करता है उसे निजवाचक सर्वनाम कहते है।

 

अतः ऊपर लिखे गए सभी उदाहरण निजवाचक सर्वनाम से उदाहरण है।



यह भी पढ़े :- 

सर्वनाम

सर्वनाम की परिभाषा भेद और उदाहरण

सम्बन्धवाचक सर्वनाम


Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !