hindi vilom shabd | हिंदी विलोम शब्द
hindi vilom shabd: आज के इस लेख में हम आपको हिंदी विलोम शब्द (hindi vilom shabd) के बारे में बताने जा रहे है। विलोम शब्द हिंदी व्याकरण का एक महत्वपूर्ण अध्याय है।
इस लेख में हम आपको बताएंगे की विलोम शब्द किसे कहते है और उसके कुछ नियम और उदाहरण। ये पूरी जानकारी विस्तारपूर्वक जानने के लिए इस लेख को अवश्य पूरा पढ़े।
विलोम शब्द किसे कहते है
विलोम शब्द का सरल शब्दों में अर्थ उल्टा या विपरीत होता है। अतः ऐसे शब्द जो किसी शब्द का उल्टा या विपरीत अर्थ बताये उन्हें विलोम शब्द कहते है।
'' किसी शब्द का विपरीत अर्थ (विरुद्धार्थी/उल्टा) अर्थ प्रदान करने वाले शब्द को विरुद्धार्थी या विलोम शब्द कहते है। ''
विलोम शब्दों को विपरितार्थी शब्द, विपर्यायवाची शब्द, विरुद्धार्थी शब्द, प्रतिलोमार्थक शब्द, आदि नामो से भी जाना जाता है।
सभी शब्दों का एक निश्चित अर्थ होता है और उस अर्थ से उल्टा या विपरीत अर्थ रखने या बताने वाले शब्दों को विलोम शब्द कहते है।
विलोम शब्द बनाने की विधियाँ
विलोम शब्द बनाने की विधियाँ निम्नलिखित है -
01. लिंग परिवर्तन के द्वारा विलोम शब्द बनाना
जैसे:- राजा-रानी, भाई-बहन, वर-वधु, लड़का-लड़की, कुत्ता-कुतिया, शेर-शेरनी आदि।
02. उपसर्ग जोड़ कर विलोम शब्द बनाना
जैसे:- पाप - निष्पाप, सभ्य - असभ्य, राग - विराग, ईश्वर - अनीश्वर, आस्था - अनास्था, यश - अपयश आदि।
03. उपसर्ग में बदलाव करके विलोम शब्द बनाना
जैसे:- लघुकाय - विशालकाय, राजतंत्र - गणतन्त्र, अल्पसंख्यक - बहुसंख्यक, उत्तरायण - दक्षिणायन, एकतंत्र - बहुतंत्र आदि।
04. नञ समास के पद में परिवर्तित करके विलोम शब्द बनाना
जैसे:- संभव - असंभव, नश्वर - अनश्वर, सुविधा - असुविधा, सार्थक - निरर्थक, आदि - अनादि, अंत - अनंत, आस्तिक - नास्तिक आदि।
05. विपरीत या भिन्न जाती के शब्दों के प्रयोग से विलोम शब्द बनाना
जैसे:- मीठा - कड़वा, आगे - पीछे, अधिकतम - न्यूनतम, आज़ादी - गुलामी आदि।
विलोम शब्द के उदाहरण | vilom shabd in hindi
अतीत वर्तमान
स्थिर अस्थिर
कीर्ति अपकीर्ति
अतिवृष्टि अनावृष्टि
लाभ हानि
प्रशंसा निंदा
नर नारी
उन्नति अवनति
यश अपयश
निर्मल मलिन
स्वदेश विदेशी
भद्र अभद्र
पठित अपठित
घात प्रतिघात
कर्मण्य अकर्मण्य
अल्पज्ञ बहुज
अंतरंग बहिरंग
अंतर्दवंद्व बहिर्द्वन्द्व
अनाथ सनाथ
गलत सही
विशाल सूक्ष्म
आशा निराशा
पुत्र पुत्री
अनुराग विराग
आदि अंत
आकर्षण विकर्षण
कोमल कठोर
अस्त उदय
क्रय विक्रय
मनुष्यता पशुता
स्वाधीनता पराधीन
आस्तिक नास्तिक
विश्वासपात्र विश्वासघाती
मानव दानव
सुर असुर
अग्रज अनुज
प्रथम अंतिम
बंजर उपजाऊ
राग विराग
धनी निर्धन
अल्पज्ञ बहुज्ञ
अतुकान्त तुकान्त
अकर्मक सकर्मक
अनित्य नित्य
अनुराग विराग
अनुरक्त विरक्त
अल्पप्राण महाप्राण
आजादी गुलामी
class 7 vilom shabd in hindi
आमिष निरामिष
अभिमान नम्रता
अग्नि जल
अग्राह्य ग्राह्य
अगम सुगम
अस्पृश्य स्पृश्य
आदर्श यथार्थ
अचल चल
अवलम्ब निरालम्ब
अकलुष कलुष
अभ्यस्त अनभ्यस्त
अधर्म सध्दर्म
अभिज्ञ अनभिज्ञ
आकाश पाताल
आगत अनागत
आचार अनाचार
आधार निराधार
आदि अंत
आदर निरादर
आकर्षण विकर्षण
आर्ष अनार्ष
आवश्यक अनावश्यक
आतुर अनातुर
आशा निराशा
आर्द्र शुष्क
आयात निर्यात
आकांक्षा अनाकांक्षा
आग्रह दुराग्रह
vilom shabd hindi mein
आधुनिक प्राचीन
आविर्भाव तिरोभाव
आगमन निर्गमन
आसक्त अनासक्त
उचित अनुचित
उपचार अपचार
उदार अनुदार
उपसर्ग परसर्ग
उत्कृष्ट निकृष्ट
उपयुक्त अनुपयुक्त
उत्थान पतन
उत्तम अधम
उत्कर्ष अपकर्ष
उऋण ऋणी
ऐक्य अनैक्य
ऐतिहासिक अनैतिहासिक
ओजस्वी निस्तेज
औचित्य अनौचित्य
औपचारिक अनौपचारिक
कदाचार सदाचार
कलंकित निष्कलंक
कल्याण अकल्याण
vilom shabd Hindi
कटु मधुर
क्रम व्यतिक्रम
कनिष्ठ वरिष्ठ
कुलटा पतिव्रता
कृत्रिम अकृत्रिम
कलुषित निष्कलुष
कृष्ण शुक्ल
कृतज्ञ कृतध्न
क्रेता विक्रेता
क्रय विक्रय
कृश पुष्ट
कुलीन अकुलीन
यह भी पढ़े:-