nishchay vachak sarvanam | निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा और उदाहरण

nishchay vachak sarvanam | निश्चयवाचक सर्वनाम

 

nishchay vachak sarvanam: आज के इस लेख में हम आपको निश्चयवाचक सर्वनाम (nishchay vachak sarvanam) के बारे में बताने जा रहे है। सर्वनाम के कुल छः भेद होते है और उसी में से एक है निश्चयवाचक सर्वनाम जिसके बारे में ये सम्पूर्ण लेख लिखा गया है।

 

nishchay vachak sarvanam

 

निश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते है | nishchay vachak sarvanam kise kahate hain

 

निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा: "ऐसे सर्वनाम शब्द जिनसे किसी व्यक्ति या वस्तु के निश्चित होने का बोध होता है उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है।"

 

या सरल शब्दों में कहे तो ऐसे शब्द जिनसे किसी व्यक्ति, वस्तु या पदार्थ के निश्चित होने का बोध होता है उन्हें निश्चयवाचक सर्वनाम कहते है।

 

निश्चयवाचक सर्वनाम के अंतर्गत यह, वह, ये, वे, वो आदि शब्द आते है।

 

निकटवर्ती व्यक्ति या वस्तु के लिए 'यह' का प्रयोग किया जाता है और दूरवर्ती व्यक्ति या वस्तु के लिए 'वह' का प्रयोग किया जाता है।

 

'यह' और 'वह' पुरुषवाचक सर्वनाम भी हैं और निश्चयवाचक भी है।

 

 

निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण | nishchay vachak sarvanam ke udaharan

 

  • वह एक गाय है।
  • वे लोग भाग रहे हैं।
  • वह एक बछड़ा है।
  • यह व्यक्ति बहुत ताकतवर है।
  • वह सबकी बात का मान रखता है।
  • वे सब आज आने वाले है।
  • यह पुस्तक किसकी है।
  • वह घर मेरा है।

 

अतः ऊपर लिखे गए सभी उदाहरण निश्चिता का बोध करा रहे है। अतः ये सभी उदाहरण निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण है।

 

निश्चयवाचक सर्वनाम के कुछ अन्य उदाहरण

 

  • यह किसका बैग है।

 

उपरोक्त वाक्य में 'यह' शब्द का प्रयोग किया गया है जो निकटवर्ती वस्तु या व्यक्ति के लिए प्रयुक्त किया जाता है।

 

निश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा के अनुसार ऐसे सर्वनाम शब्द जो किसी व्यक्ति, वास्तु या स्थान का निश्चित बोध नहीं कराते उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है।

 

अतः यह वाक्य निश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।

 

  • वह किसका पर्स है।

 

उपरोक्त वाक्य में 'वह' शब्द का प्रयोग किया गया है जो दूरवर्ती वस्तु या व्यक्ति के लिए प्रयुक्त किया जाता है।



यह भी पढ़े :-

सर्वनाम के प्रकार

पुरुषवाचक सर्वनाम

प्रश्नवाचक सर्वनाम


Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !