anishchay vachak sarvanam | अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा और उदाहरण

anishchay vachak sarvanam | अनिश्चयवाचक सर्वनाम

 

anishchay vachak sarvanam: आज के इस लेख में हम आपको अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Anishchay Vachak Sarvanam) के बारे में बताने जा रहे है। सर्वनाम के कुल छः भेद होते है और उसी में से एक है अनिश्चयवाचक सर्वनाम जिसके बारे में ये सम्पूर्ण लेख लिखा गया है।

 

anishchay vachak sarvanam

 

अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते है | anishchay vachak sarvanam kise kahate hain

 

अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा: "ऐसे सर्वनाम शब्द जो किसी व्यक्ति, वास्तु या स्थान का निश्चित बोध नहीं कराते उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है।" 

 

सरल शब्दों में अगर हम कहे तो ऐसे शब्द जिनसे किसी भी वस्तु या पदार्थ की अनिश्चिता का बोध होता है उसे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है।

 

अनिश्चय वाचक सर्वनाम के अंतर्गत कोई, कुछ, थोड़ा, किन्ही आदि शब्द आते है।

 

सर्वनाम शब्द 'कोई' का प्रयोग एकवचन, बहुवचन पुरुष(व्यक्ति) आदि की अनिश्चिता को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।   

 

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण | anishchay vachak sarvanam ke udaharan

 

  • मेरी आंख में कुछ पड़ा है।
  • दाल में कुछ काला था।
  • कुछ काम करो।
  • कोई आया था।
  • दरवाजे पर कोई आया है।
  • उस रास्ते पर कोई जा रहा है।
  • वे कुछ खा रहे हैं।
  • कुछ दे दीजिए।
  • स्वाद में कुछ कमी है।
  • इसमें कोई कमी नहीं है।

 

अतः ऊपर लिखे गए सभी उदाहरण अनिश्चिता का बोध करा रहे है।  अतः ये सभी उदाहरण अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण है।

 

  • तुम्हारे लिए कोई रिश्ता आया है।

 

उपरोक्त वाक्य से यह पता चल रहा है की किसी व्यक्ति के लिए रिश्ता आया है परन्तु किसका आया है यह पता नहीं है। अर्थात यह वाक्य अनिश्चिता का बोध करा रहा है।

 

अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा के अनुसार ऐसे सर्वनाम शब्द जो किसी व्यक्ति, वास्तु या स्थान का निश्चित बोध नहीं कराते उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है।

 

अतः यह वाक्य अनिश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।

 

 

  • मैं कुछ कहना चाहता हूँ।

 

उपरोक्त वाक्य में बोलने वाला व्यक्ति कुछ कहना चाहता है पर क्या कहना चाहता है यह पता नहीं है अर्थात यह वाक्य अनिश्चिता का बोध करा रहा है।

 

अनिश्चयवाचक सर्वनाम की परिभाषा के अनुसार ऐसे सर्वनाम शब्द जो किसी व्यक्ति, वास्तु या स्थान का निश्चित बोध नहीं कराते उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है।

 

अतः यह वाक्य अनिश्चयवाचक सर्वनाम का उदाहरण है।



यह भी पढ़े :-

निश्चयवाचक सर्वनाम

सर्वनाम

निजवाचक सर्वनाम

सम्बन्धवाचक सर्वनाम

Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !